कानपुर। जनेलिया ने अपने बेटे का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें उनका बेटा रोप क्लाइबिंग करते नजर आ रहा है। बेटे के साथ जनेलिया और रितेश देशमुख भी उसका हौसला बढ़ाते और फिटनेस चैलेंज पूरा करते दिख रहे हैं। जनेलिया के बेटे का ये वीडियो बहुत ही क्यूट है। इस वीडियो के साथ जनेलिया ने कैप्शन में स्टार किड्स को फिटनेस चैलेंज देते हुए लिखा, 'रायल देशमुख अपने पिता रितेश का फिटनेस चैलेंज पूरा कर रहे हैं... ये चैलेंज सभी बच्चा गैंग्स को... बच्चे फिट तो देश फिट।' इस फिटनेस चैलेंज को फैंस तभी से तैमूर से जोड़ कर देख रहे हैं। यहां जानें तैमूर ने किस तरह इस चैलेंज को पूरा किया।


तैमूर ने इस तरह पूरा किया चैलेंज
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अकसर अपनी क्यूटनेस और हरकतों की वजह से फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। एक बार फिर तैमूर पापा सैफ अली खान के साथ फुटबॉल खेलते स्पॉट हुए हैं। तैमूर इस दौरान रेड कलर की पोलो टी शर्ट और क्रीम कलर के शॉर्ट्स में नजर आए। वहीं सैफ अली खान बिल्कुल नवाबी लुक में नन्हें तैमूर संग नजर आए। दरअसल सैफ अली खान ब्लू कलर का कुर्ता और ब्लू पैंट के साथ ब्लैक लोफर पहने दिखे थे। सैफ के इस लुक में उनकी ढाढी़ और बाल काफी बडी़ दिखी। सैफ के पीछे कुछ लड़कियां बैठी दिख रही हैं जो तैमूर की क्यूटनेस को निहारते नजर आईं।
तैमूर से लिया जनेलिया के बेटे ने पंगा,तो छोटे नवाब ने भी दिखा दिया नहीं हैं किसी से कम
जब सारा ने तैमूर को किया टीका

हाल ही में तैमूर सारा अली खान ने तैमूर को रक्षाबंधन पर टीका किया। तैमूर भी बहुत क्यूटली बहन सारा से ऐसे टीका लगवा रहे हैं जैसे वो कोई बडे़ समझदार व्यक्ति हैं। फिलहाल तैमूर इस दौरान पिंक कलर के कुर्ते और सफेद पाजामा में नजर आए। वहीं सारा भी व्हाइट कलर के सूट में सिंपल नजर आ रही हैं। वहीं सारा ही नहीं उन्हें सोहा की बेटी इनाया और करिश्मा की बेटी ने भी राखी बांधी। वहीं सैफ अली खान ने भी बहन सोहा अली खान से राखी बंधवाई। इस दौरान इनाया और तैमूर दोनों की एक साथ एक तस्वीर ली गई जिससे इंटरनेट पर क्यूटनेस की बाढ़ आ गई।
तैमूर से लिया जनेलिया के बेटे ने पंगा,तो छोटे नवाब ने भी दिखा दिया नहीं हैं किसी से कम

तस्वीरें : इसलिए सैफ अली खान को लेना पडा़ ये खुंखार लुक, तैमूर भी देख कर गए डर


तस्वीरें : 'सिंबा' स्टार सारा खान ने नन्हें तैमूर का किया टीका, तो इन बॉलीवुड स्टार्स ने इस तरह मनाया रक्षाबंधन

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk