मैं जब भी किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाता हूं, तो सबसे पहले मेरे मन में नकारात्मक ख्याल आने लगते हैं और फिर वह सफलता भी नहीं मिलती है। ऐसा क्यों? कोई उपाय बताएं जिससे कि मैं सफल हो सकूं। मेरी डेट ऑफ बर्थ 25 जुलाई 1978 है। रामेंद्र श्रीवास्तव 

पेज ऑफ कप्स, द वल्र्ड और टेन ऑफ स्वॉड्र्स का संदेश आपके लिए 20 अक्टूबर तक कुछ चिंता और आंतरिक भय देने वाले हैं। आपके मन में हमेशा डर लगा रहता है, जो आपको इंटरव्यू में सफल नहीं होने देता। इस समय किसी भी नई जगह शनिवार के दिन अपना रिज्यूमे न भेजें। इस दिन अपना इंटरव्यू भी हो सके, तो अवॉयड करें।

इस समय मैं जहां जॉब कर रहा हूं, वहां बहुत समय से मेरी सैलरी में कोई वृद्धि नहीं हुई है और फिलहाल इसके कुछ आसार भी नहीं दिख रहे हैं। दूसरी जगह कहीं जॉब भी नहीं लग रही है। मैं बहुत परेशान हूं। कृपया कोई उपाय बताएं जिससे कि यहां पर ही कुछ बेहतर हो या कहीं और जॉब लग जाए। मेरी डेट ऑफ बर्थ 20 मई 1975 है। रवि दीवान

सेवेन ऑफ पेंटाकल्स, हर्मिट और ऐस ऑफ कप्स के संकेत आपकी जॉब कहीं दूसरी जगह लगने के संकेत दे रहे हैं। हां, यह परिवर्तन 11 नवंबर के बाद होता दिख रहा है। अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लेवेंडर की 3 धूपबत्ती शुक्रवार के दिन जलाएं। यह कार्य 3 शुक्रवार तक करें।

नया घर बनवाते समय सीढ़ी के नीचे टॉयलेट बनवाया जा सकता है? कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा न करें। कृपया मार्गदर्शन करें। हमारा नया घर बन रहा है और यह पूर्व मुखी है। नरेंद्र सिंह

सीढ़ी के नीच भी टॉयलेट बन सकता है। हां, यह जरूर है कि जहां बन रहा है, यानी घर या फ्लैट, की बनावट कैसी है। वहां के वास्तु वाइब्स कैसे हैं। उसी के आधार पर यह देखा जा सकता है कि वहां किस तरह का निर्माण हो।

प्रेम पंजवानी, टैरो कार्ड और वास्तु एक्सपर्ट

88085056520 पर व्हाट्स एप के थ्रू आप अपने सवाल हमें भेज सकते हैं। नाम और सिटी नेम के साथ ही यह भी बताएं कि आप अपने सवाल का जवाब एस्ट्रो, टैरो, वास्तु या फेंगशुई में से किससे चाहते हैं।

Send your queries: एस्ट्रोलॉजी, वास्तु, टैरो या फेंग शुई से रिलेटेड अपने सवाल आप हमसे यहां भी पूछ सकते हैं। मेल करें features@inext.co.in पर।

 

वास्तु टिप्स: इस दिशा में कंप्यूटर रखने से करियर ग्रोथ में होगा फायदा, जानें ये 7 बातें

किराए के मकान में रहते हैं तो भी वास्तु दोष प्रभावित कर सकता है आपकी लाइफ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk