14 पुलिसकर्मियों को गोल्ड, 37 को सिल्वर कमेंडेशन डिस्क

- डीजीपी मुख्यालय ने किया चयनित पुलिसकर्मियों के नामों की घोषणा

LUCKNOW :

डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश पुलिस के 14 अधिकारियों को गोल्ड कमेंडेंशन डिस्क और 37 को सिल्वर कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। डीजीपी मुख्यालय द्वारा जिन पुलिस अधिकारियों को गोल्ड कमेंडेशन डिस्क प्रदान की जाएगी उनमें राजधानी के आईजी रेंज सुजीत पांडे, एसएसपी इटावा अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी बागपत जय प्रकाश यादव, एसपी रामपुर विपिन टांडा, एएसपी डीजीपी मुख्यालय राजेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार, एएसपी वाराणसी दिनेश कुमार सिंह, एएसपी इंटेलीजेंस राजेश द्विवेदी, एडीजी जोन मेरठ के स्टाफ ऑफिसर एवं एएसपी रणविजय सिंह, एएसपी पीएसी हेडक्वार्टर राजीव दीक्षित, डिप्टी एसपी एसटीएफ आलोक सिंह, डिप्टी एसपी 1090 बबिता सिंह, डिप्टी एसपी इंटेलीजेंस विनय चंद्रा व इलाहाबाद के एआरओ रमेश सिंह शामिल हैं।

इन्हें मिलेगी सिल्वर कमेंडेशन डिस्क

एडीजी वाराणसी जोन पीवी रामाशास्त्री, आईजी मेरठ रेंज विजय सिंह मीना, डीआईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान, एसपी अमरोहा सुधीर कुमार सिंह, एसपी चंदौली संतोष कुमार सिंह, डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम यमुना प्रसाद, एएसपी लखनऊ सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी सहारनपुर विद्यासागर मिश्रा, एएसपी यूपी 100 लक्ष्मी निवास मिश्रा, एएसपी कासगंज पवित्र मोहन त्रिपाठी, डिप्टी एसपी गाजियाबाद अतिश कुमार सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, डिप्टी एसपी सहारनपुर इंदु सिद्धार्थ, डिप्टी एसपी डीजीपी मुख्यालय रजनीश वर्मा, 35वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक जटाशंकर मिश्रा, इंस्पेक्टर अमरोहा देवेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर कानपुर नगर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, इंस्पेक्टर एसटीएफ अजय पाल सिंह, इंस्पेक्टर गाजियाबाद सचिन मलिक, दिनेश सिंह यादव, डीजीपी मुख्यालय की पीआरओ शाखा के इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव, इंस्पेक्टर फतेहगढ़ संजय राय, दधिवल तिवारी, इंस्पेक्टर एलआईयू सहारनपुर मंजूर अली, एसआई लखनऊ राजेंद्र सिंह, एसआई इटावा सत्येंद्र सिंह यादव, एसआई अमरोहा मनोज कुमार उपाध्याय, एसआई कानपुर नगर त्रिदीप सिंह, एसआई जीआरपी झांसी संजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी लखनऊ बृज सिंह, आरक्षी लखनऊ नीरज कुमार, अंजनी कुमार, आरक्षी कानपुर नगर बब्बू लाल, आरक्षी एटीएस रमाकांत मिश्रा, आरक्षी गाजियाबाद सत्येंद्र कुमार, आरक्षी गाजियाबाद आकाश व आरक्षी फतेहगढ़ सचेंद्र सिंह।