म्यूजीशियन एंड इंस्ट्रूमंट डिजाइनर
6 नवंबर 1814 को लीजेंड्री एडॉल्फ सैक्स का जन्म हुआ था। आज उनके 201वें जन्मदिन को गूगल ने अपने नए अंदाज में सलामी दी है। एडॉल्फ बेल्िजयम के रहने वाले थे। वह म्यूजीशियन और इंस्ट्रूमेंट डिजाइनर थे। एडॉल्फ की पहचान तब सबके सामने आई जब उन्होंने सैक्सोफोन का आविष्कार किया। आप गूगल के होमपेज पर क्िलक करके एडॉल्फ को सैकसोफोन बजाते हुए देख सकते हैं। सैक्सोफोन के अलावा एडॉल्फ को saxotromba, saxhorn और saxtuba बनाने के लिए भी जाना जाता है।

गूगल डूडल पर छाए सैक्‍सोफोन के जनक adolphe sax
धुनों की अच्छी समझ
आपको बताते चलें कि एडॉल्फ के माता-पिता भी इंस्ट्रूमेंट डिजाइनर थे। लेकिन एडॉल्फ को कुछ अलग तरह के इंस्ट्रूमेंट बनाने की चाह थी। एडॉल्फ काफी क्रिएटिव और धुनों की अच्छी समझ रखते थे। वह अपने इंस्ट्रूमेंट की खुद ही मरम्मत कर लेते थे। brass और woodwind के जरिए एक अच्छा इंस्ट्रूमेंट बनाना एडॉल्फ का सपना था जिसे उन्होंने पूरा भी किया। एडॉल्फ ने अपने पूरे जीवन में इंस्ट्रूमेंट को ही अपना परिवार माना। लेकिन 1853 से 1858 के बीच उन्हें लिप कैंसर हो गया। जिसकी रिकवरी में काफी समय लग गया। अंत में 1894 को 79 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk