फोटो सहित

-सहजनवा पुलिस ने जिगिना पुल से दबोचा

-तीन अन्य बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस

GORAKHPUR: सहजनवा एरिया के रहीमाबाद स्थित स्टील शॉप से लाखों रुपए का सरिया लूटकर फरार बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया। उसके तीन अन्य साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी नार्थ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 31 सितंबर की रात बदमाशों ने सरिया लूट लिया था। जांच पड़ताल में चार लोगों का नाम सामने आए।

भागने के चक्कर में लगा था आरोपी

एसओ सहजनवा सत्य प्रकाश सिंह अपनी टीम संग गश्त पर निकले थे। तभी उनको सूचना मिली कि सरिया लूटकांड का आरोपी कहीं जाने के लिए जिगिना पुल के पास वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम पहुंची तो वह भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। उसकी पहचान बोक्टा निवासी विजय कुमार साहनी के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि विष्णु, दिनेश और रविंद्र संग मिलकर उन लोगों ने सरिया पिकअप लदवा लिया था। सरिया को रविंद्र ने संतकबीर नगर में बेच दिया था। बिक्री के सात-सात हजार रुपए मिले थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सरिया, तमंचा, कारतूस बरामद किया।

वर्जन-

लूटकांड में शामिल तीन बदमाशों की तलाश चल रही है। सरिया बेचकर बदमाशों ने रुपए आपस में बांट लिए थे। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है।

रोहित सिंह सजवाण, एसपी नार्थ