- सोने की ज्वेलरी, एक मोबाइल और नकदी भी मिली

- पिपराइच कस्बे में हुई घटना की जांच में जुटी थी पुलिस

GORAKHPUR:

पिपराइच कस्बा निवासी अभिषेक शाही के घर में हुई चोरी का पर्दाफाश पुलिस ने किया। आरोपियों को अरेस्ट कर पुलिस ने हीरे, सोने की अंगूठी, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने यह जानकारी दी। हालांकि आरोपियों ने ज्यादातर गहने नेपाल में बेच दिए हैं। उनकी बरामदगी की कोशिश की जाएगी।

परिचित युवक को देती थी चोरी के गहने

कस्बा निवासी अभिषेक शाही के घर में एक महिला काम करती थी। कुछ दिनों से अभिषेक के घर में रखे गहने धीरे-धीरे करके गायब होने लगे। हीरे और सोने की अंगूठी चोरी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। छानबीन में पता लगा कि घर में काम करने वाली महिला चोरी करके अपने परिचित नेपाल, नवलपरासी निवासी आलोक को गहने दिए हैं। उन गहनों को नेपाल में ले जाकर अभिषेक बेच रहा है। अभिषेक का एक ठिकाना धर्माशला बाजार में था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से चोरी की करीब डेढ़ लाख रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई। महिला नेपुलिस को बताया कि वह गहने चुराकर अपने परिचित को देती रही।