इलाहाबाद मंडल के कार्मिक शाखा में हैं कार्यरत

21 जुलाई से पांच अगस्त तक लंदन में आयोजित होने जा रही महिला हॉकी व‌र्ल्ड कप में इलाहाबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में तैनात गुरजीत सिंह भी भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। व‌र्ल्ड कप के लिए घोषित महिला हॉकी टीम में उन्हें स्थान मिलने की सूचना से रेलकर्मियों में उन्हें शुभकामनाएं देने की होड़ लग गयी।

रेलवे की तीन महिलाएं पहले से

शुक्रवार को इलाहाबाद मंडल खेलकूद संघ की सचिव पुष्पा श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। गुरजीत के चयन से मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ, अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी है। सभी ने गुरजीत को बधाई देते हुए व‌र्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि गुरजीत के साथ मंडल की तीन और खिलाड़ी जसप्रीत कौर, निशा वासी और श्यामा टीडगम बंगलुरु में व‌र्ल्ड कप महिला हॉकी टीम में चयन के लिए कैंप कर रही थीं। गुरजीत मूल रूप से अमृतसर (पंजाब) जिले के अजलान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता सतनाम सिंह, मां हरजिंदर कौर, बहन प्रदीप कौर और भाई गुरु सेवक सिंह हैं। उनका जन्म 25 अक्टूबर 1995 को हुआ। वर्ष 2016 से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय इलाहाबाद में सेवारत हैं।