-शहर को विभिन्न मठों और मंदिरों में 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा की तैयारी

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: गुरु पूर्णिमा की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर विशेष आयोजन के लिए शहर के मठों और आश्रमों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कहीं विशाल भंडारे का इंतजाम है तो कहीं सत्संग का आयोजन होना है।

ओम नम: शिवाय संस्था

संस्था में इस बार गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजन और कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। संस्था के शांतनु जी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह आठ बजे विधि-विधान से भगवान का पूजन होगा। उसके बाद पूज्य गुरुदेव का पूजन शुरू होगा। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद सत्संग और भंडारा होगा।

किन्नर अखाड़ा में भी दिखेगी रौनक

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस बार किन्नर अखाड़ा में भी रौनक दिखेगी। अखाड़ा की प्रयागराज पीठाधीश्वर टीना मां ने बताया कि बैरहना स्थित आवास पर पूजन-अर्चन और भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि अगर लोगों को गुरु-शिष्य परंपरा देखनी है तो किन्नरों में देखा जा सकता है। यहां गुरु का पूरा सम्मान होता है और शिष्य सभी पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हैं।

अन्य मठों में भी होगा अयोजन

श्री बाघम्बरी मठ में भी गुरु पूजन और भंडारा कार्यक्रम होगा। जगदगुरू स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महराज के अलोपीबाग स्थित आश्रम में भी गुरु पूजन और भंडारा कार्यक्रम होगा। झूंसी स्थित स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी महराज के कैवल्य धाम आश्रम में गुरु पूजन और भंडारा होगा। क्रियायोग आश्रम और अनुसंधान संस्थान में गुरु पूजन कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा। ज्ञानमाता डॉ। राधा सत्यम ने बताया कि कार्यक्रम में बडी संख्या में विदेशी, क्षेत्रीय और आश्रम के लोग शामिल होंगे। श्री रामानंदीय वैष्णव आश्रम समुद्रकूप के स्वामी विपिन बिहारी महराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा।