गवर्नमेंट इंप्लॉइ बन गया एक्टर
जालंधर के रहने वाले अमरीश पुरी की फिल्म इंडस्ट्री में इंट्री इतनी आसान नहीं थी। उन्होंने अपने बड़े भाई मदन पुरी, जोकि विलेन का किरदार ही निभाया करते थे, अमरीश भी इन्हीं के पदचिन्हों पर चल पड़े। लेकिन उनकी यह राह आसान नहीं रही, पहले स्क्रीन टेस्ट में ही वह फेल हो गए। इसके बाद निराश अमरीश इंप्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) में नौकरी करने लगे। इस दौरान उन्होंने पृथ्वी थियेटर में परफॉर्मेंस जारी रखी। धीरे-धीरे वह एक फेमस स्टेज कलाकार बनते गए और 1979 में अमरीश ने संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड जीतकर अपने हुनर का परिचय दे दिया था। इसके बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक ऐसा विलेन मिला, जिसने एक से बढ़कर एक सुपरहिट किरदार निभाकर लोगों की वाहवाही लूटी।

8 फिल्म इंडस्ट्री में किया काम

अमरीश पुरी की एक्टिंग इतनी जबर्दस्त थी कि, उन्होंने एक-दो नहीं बल्िक 8 फिल्म इंडस्ट्री में काम किया था। हिंदी, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अमरीश ने अपनी पहचान बनाई। हॉलीवुड के नामी डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग के निर्देशन में बनी 'Indiana Jones and the Temple of Doom' फिल्म में अमरीश की एक्टिंग ने विदेशियों को भी अपना दीवाना बना दिया था। एक इंटरव्यू में स्पीलबर्ग ने अमरीश को दुनिया का सबसे बेहतरीन विलेन घोषित किया था। अमरीश ने कुल 400 फिल्मों में काम किया है और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 40 साल में की थी।

Mr. India ने बनाया खतरनाक विलेन
साल 1987 में शेखर कपूर निर्देशित फिल्म Mr. India तो सभी को याद होगी। इस फिल्म में जितनी तारीफ हीरो की हुई, उससे ज्यादा लोगों ने विलेन बने अमरीश को पसंद किया। फिल्म में उनका मोगैंबो वाला किरदार इतना जर्बदस्त था, कि लोगों का ध्यान उनसे हट ही नहीं पाया। हालांकि इसके बाद अमरीश ने कुछ हिंदी फिल्मों में अच्छे व्यक्ित का किरदार निभाया, लोगों ने इसमें भी अमरीश को काफी पसंद किया। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाने वाली 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सिमरन के पापा का रोल अमरीश को नई ऊंचाईयों पर खड़ा कर गया। लेकिन अचानक एक दिन ऐसा भी आया, जब यह मोगैंबो सबको रुला कर चला गया। 12 जनवरी 2005 को 72 वर्ष की आयु में अमरीश पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बेशक अमरीश अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी खलनायकी का अंदाज आज भी याद आता है।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk