कानपुर। वैसे तो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा पहली बार 2017 के मेट गाला में रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए साथ दिखे थे। हांलाकि यह पहला मौका नहीं था जब निक और प्रियंका एक दूसरे से मिले हों।

मैसेज में हुई थी यह बातें

वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में निक ने बताया था कि उन्होंने सितंबर 2016 में पहली बार प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था। निक को अमेरिकन शो क्वांटिको में प्रियंका काफी पसंद आई थी और यह बात उन्होंने अपने दोस्त और शो में प्रियंका के को-स्टार ग्रैहम रोजर्स से शेयर की थी। निक ने रोजर्स को मैसेज किया था कि प्रियंका इज वॉव। इसके बाद निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया कि हमारे दोस्तों को लगता है कि हमें मिलना चाहिए। इसके जवाब में प्रियंका ने उन्हें कहा कि मेरी टीम यह मैसेज पढ़ सकती है और फिर उन्हें टेक्स्ट करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर दे दिया।

पहली मुलाकात में ही निक ने घुटने टेक दिए

2017 में पहली बार प्रियंका और निक एक दूसरे से वैनिटी फेयर ऑस्कर्स के आफ्टर पार्टी में मिले थे। प्रियंका को देखते ही निक ने बिना समय गवाएं सबके सामने अपने घुटनों पर बैठ कर उन्हें प्रपोज कर दिया था निक ने कहा कि यू आर रियल। व्हेयर हैव यू बीन ऑल माय लाइफ, लेकिन प्रियंका ने कहा उनके पास बात करने के लिए सिर्फ 5 मिनट है क्योंकि उन्हें इंडिया की फ्लाइट पकड़नी है। इसके बाद मशहूर डिजाइनर राफ़ लॉरेन ने दोनों को मेट गाला में साथ इनवाइट किया था। हांलाकि इससे पहले से ही दोनों महीनों से टेक्सटिंग के जरिए कांटेक्ट में थे। 

happy birthday priyanka chopra: आखिर कैसे मिले प्रियंका से निक जोनस

जब प्रियंका ने निक को अपनी मां से मिलाया

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पेशे से डॉक्टर हैं। वे उस समय प्रियंका के साथ ही न्यूयॉर्क शहर में रह रही थी। मेट गाला से कुछ दिन पहले प्रियंका ने निक के साथ ड्रिंक्स डेट के बाद उन्हें अपने अपार्टमेंट पर बुलाया था। मधु उस समय नाइट गाउन पहने हुए टीवी पर लॉ एंड ऑर्डर शो देख रही थी। तभी प्रियंका ने निक को पहली बार अपनी मां से मिलवाया था।

डेटिंग के रूमर्स को टाल दिया

जब प्रियंका से पूछा गया कि वह मेट गाला में निक के साथ ही क्यों गई थी तो प्रियंका ने जवाब दिया कि हम दोनों ने ही राल्फ़ लोरेंस की ड्रेस पहन रखी थी इसलिए हम साथ गए और यह मजेदार था।

निक ने यूं प्रपोज किया

प्रियंका 18 जुलाई को अपना बर्थडे मनाने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्रीट गई थी। उनके साथ निक भी थे जिन्होंने प्रियंका को प्रपोज करने के लिए टिफनी एंड कंपनी ज्वेलरी शॉप से अपने भाइयों के साथ मिलकर रिंग पसंद की थी। निक ने बर्थडे सेलिब्रेशन खत्म होने का इंतजार किया ताकि भविष्य में प्रियंका का बर्थडे और सगाई की एनिवर्सरी एक ही दिन ना पड़े। बर्थडे ख़त्म होते ही निक अपने घुटनों पर बैठे और कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करके मुझे दुनिया का सबसे खुश इंसान बनाओगी? जिस पर प्रियंका 45 सेकंड तक कुछ नहीं बोली और निक ने उन्हें रिंग पहना दी।

जोधपुर में दो बार शादी

1 दिसंबर 2018 को निक जोनास और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर ली। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के मौजूदगी में यह शादी हुई। एक बार क्रिश्चियन तरीके से और एक बार हिंदू रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी हुईं। निक के परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज को खूब इंजॉय किया और भारतीय रंग में रंगे नजर आए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk