टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और 2011 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जहीर खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 7 अक्टूबर 1978 को महाराष्ट्र के श्रीरामपुर में हुआ था। उन्होंने पिछले साल 23 नवंबर को एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से विवाह किया था।

कैसा रहेगा आने वाला साल

ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट अंक ज्योतिष के आधार पर आज बता रहे हैं कि अगला वर्ष जहीर खान के लिए कैसा रहेगा। सात तारीख को जन्मे जातक का ग्रह वरुण (नेपच्यून) है, इस अंक एवं ग्रह के देवता वरुण हैं। चन्द्रमा से सीधा संबंध होने के कारण लम्बी किंतु सुखद यात्रा का सीधा योग बनता है।

शत्रुओं की चलेगी नहीं, बन रहा उत्तम योग

happy birthday: जहीर खान को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी,कुछ ऐसा रहेगा आने वाला वर्ष
शुक्र प्रगति में सहायक ग्रह है, जो स्व-क्षेत्र में प्रभाव को बढ़ाते हुए उत्तम योग बना रहा है। केंद्रस्थ राहु तथा 90 डिग्री का केतु नि:संदेह अज्ञातशत्रु उत्पन्न करेंगे। यह बात अलग है कि शुक्र की प्रबलता के कारण शत्रु की चलेगी नहीं।

बन सकते हैं टीम इंडिया के बॉलिंग कोच
स्वतंत्र विचार के कारण निर्णय लेने से लाभ की स्थिति प्रबल होगी। यह जीवन की ऊंचाइयों को छूने का गोल्डन समय है। 28 दिसम्बर 2018 से 29 सितम्बर 2019 के मध्य चंद्रमा, गुरु एवं शुक्र की त्रिकोण गति के कारण स्वक्षेत्र में प्रगति का पूरा योग है। जहीर खान टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भी बन सकते हैं।

जीवन साथी का स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित

happy birthday: जहीर खान को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी,कुछ ऐसा रहेगा आने वाला वर्ष
जहां इस वर्ष उनके सितारे बुलंदी पर होंगे वहीं उनके जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जहीर को कोई पुराना शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।

लकी रत्न: हीरा

लकी रंग: पारदर्शी सफ़ेद

लाभप्रद दिन: रविवार और शुक्रवार

पत्नी सागरिका के साथ ये कहां घूम रहे हैं जहीर खान, यहां देखिए तस्वीरें

दिल्ली की पार्टी में छा गए जहीर खान और सागरिका, देखें तस्वीरें


Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk