अब जोया का प्रोफाइल भी बदल गया

जोया खान, उम्र 25 वर्ष। पति 45 वर्षीय अमीर मोहम्मद खान। चच्र बच्चे। पता नवादा, प्रोफेशन एक हाउस वाइफ के अलावा और घर के चारदिवारी में म्यूजिक के साथ थिरकने वाली। करीब तीन महीने पहले तक यही जोया खान का असल परिचय था। लेकिन कहते हैं कि नसीब बदलने में वक्त नहीं लगता। वही जोया खान के साथ हुआ। अब तीन महीने बाद जोया खान डांस इंडिया डांस सुपर मॉम की टॉप-9 स्टार हैं। सब कुछ बदल चुका है। वह टेलीविजन स्टार बन चुकी हैं। जाहिर है प्रोफाइल भी बदल गया है। पिछले तीन महीनों से नवादा देहरादून की रहने वाली जोया खान के कदम दून में नहीं पड़े हैं, लेकिन दूनवासी उसकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, डीआईडी सुपर मॉम के टॉप-9 में स्थान बनाने वाली जोया मायानगरी में जहां भी जाती हैं, ऑटोग्राफ लेने वालों की होड़-सी लग जाती है। यकीनन कीजिए जब जोया दून में वापस पहुंचेंगी तो तब कितने ऑटोग्राफ पाने वालों की लंबी फेहरिस्त होगी।

रियलिटी-शो जैसी जिंदगी

बेशक, जोया खान जी टीवी पर टेलीकॉस्ट होने वाले रियलिटी-शो डीआईडी सुपर मॉम प्रोग्राम में सबकी बेहद पसंदीदा आर्टिस्ट बनकर उभर रही हैं। जोया के चाहने वालों को भी भरोसा है कि वह

फाइनलिस्ट बनकर दून लौटेंगी, लेकिन जोया की असल जिंदगी भी किसी रियलिटी-शो या फिर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। न जाने कितने संघर्ष झेलने के बाद जोया ने मुंबई तक का सफर तय किया है। दरअसल, जोया खान करीब नौ साल पहले तक विद्या थापा नाम से जानी जाती थी। अपनी चार बहनों में जोया दूसरे नंबर की है। बल्कि एक बहन तो बोलने में भी कमजोर है। बचपन से ही जोया और उसके बहनों के सिर से मां बाप का साया छिन गया। सभी बहनों का बचपन एक आश्रम में बीता। उसी आश्रम में पालन-पोषण हुआ और बड़ी हुई।

दांव पर लगाया जीवन

आश्रम में बड़े होने के बाद बड़ी बहन की नवादा के रहने वाले आमीर मोहम्मद खान से प्यार हुआ और शादी हो गई। कुछ सालों तक जोया की दीदी और जीजा का जीवन सुखमय चलता रहा। दीदी के दो लड़कियां और एक बेटा हुआ। लेकिन जोया की दीदी का उसके लाइफ पार्टनर आमीर मोहम्मद खान के साथ जिंदगी की गाड़ी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। कुछ दिनों तक इंतजार करने के बाद जोया से ये बर्दाश्त नहीं हुआ। अपने दीदी च्े बच्चों को अकेले व परेशान देखकर जोया ने उनकी परवरिश करने का जिम्मा उठाया और जीजा 45 वर्षीय आमीर मोहम्मद खान से शादी करने का निर्णय ले लिया। जोया की उम्र उस वक्त बहुत कम होगी। लेकिन जोया को जीजा और उनकच्  बच्चों का दु:ख देखा नहीं गया।

नानी भी बन चुकी है जोया

शादी के बाद जोया की अपनी एक बेटी और दीदी के तच्न बच्चे हैं। जिनकी वह परवरिश करती है। हालांकि दीदी की एक बेटी की शादी हो चुकी है। जोया इतनी छोटी-सी उम्र में नानी भी बन चुकी हैं। जोया के जीजा अब पति आमीर खान के सामने आजीविका का संकट था। वेल्डिंग के जरिए ही वह खर्चा चलाते और एक छोटे से घर में अपना गुजारा चलाते। इतनी परेशानियां को स्वीकार करते हुए जोया ने अपने जीवन से समझौता करने का निर्णय लिया। बचपन से ही जोया म्यूजिक व डांस में रुचि रखती थी। घर के बंद कमरे में टेप की म्यूजिक से वह थिरकती थी। लोग उसको पागल कहा करते थे, लेकिन जोया को कुछ और मंजूर था।