हेल्थ के साथ मस्ती का डबल डोज

AGRA - न्यू ईयर शुरू हो चुका है लेकिन आगरा की जनता को न्यू ईयर का असली गिफ्ट आज मिलेगा। साल के पहले संडे को दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के हेल्थॉन का तोहफा मिलेगा। जहां पर फन और फिटनेस का महाकुंभ होगा। हेल्थॉन सीजन-2 संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में शाम 6 बजे से होगा। इस बार भी हेल्थॉन में मस्ती और धमाल होगा। इस बार ये और भी ज्यादा एक्साइटिंग व ज्यादा मजेदार होगा। धारा प्रजेंट्स दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट हेल्थॉन सीजन-2 में आगराइट्स की शाम को फन और फिटनेस का डबल डोज मिलेगा। धारा द्वारा कार्यक्रम में कई सारे क्विज भी कराए जाएंगे और प्राइज भी दिए जाएंगे। वीएलसीसी भी इस कार्यक्रम के जरिए वजन कम करने के टिप्स देगा साथ ही आप अपना फ्री हेल्थ चेक अप भी करा सकते है।

नियॉन वॉक के साथ

संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल में होने वाले दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट हेल्थॉन में नियॉन स्टिक्स, लेजर व फ्लैश लाइट, ग्लो रिंग के जरिए अलग तरह से शाम को सजाया जाएगा। ग्लो रिंग से पूरा माहौल अलग होगा। एक्टिविटी में एज गु्रप की कोई बाध्यता नहीं है। हर एज गु्रप के लोग इसमें आ सकते हैं। इसमें कई ऐसी एक्टिविटीज होंगी, जोकि आमतौर पर आगरा में नहीं होती। एक्टिविटी में इंट्री पास के जरिए होगी।

रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी

हेल्थॉन में जहां स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जाएगा। फिटनेस की टिप्स दी जाएंगी। वहीं, रंगारंग व मनोरंजक प्रस्तुतियां भी होंगी, जो शहरवासियों को एंटरटेन करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न स्टॉल्स भी होंगी।