- जनवरी से शुरू होगा लगन, हनीमून के एडवांस टिकट बुक करा रहे जोड़े

- मॉरिशस और मालदीव की ज्यादा डिमांड, बर्फबारी के बाद कश्मीर भी बना फेवरेट

GORAKHPUR: बदलते जमाने में लोग अपनी जिंदगी से जुड़ी हर चीज प्लान्ड वे में ही करना चाहते हैं। शादियां भी इस बदलते ट्रेंड से अछूती नहीं हैं। शादी की डेट से महीनों पहले खरीदारी के साथ ही जोड़े अपनी शादी यादगार बनाने के लिए हनीमून की तैयारियां भी पहले ही कर ले रहे हैं। लगन अब जनवरी, फरवरी और मार्च में ही है लेकिन इन महीनों में पड़ रही शादियों के जोड़ों ने अभी से अपने हनीमून की प्लानिंग कर ली है। सिटी के तमाम ऐसे कपल्स हनीमून को यादगार बनाने के लिए अभी से टूर प्लानर्स के जरिए अपनी फेवरेट डेस्टिनेशंस के पैकेज बुक करवा रहे हैं। गोरखपुर के जोड़ों की पहली पंसद की बात की जाए तो सबसे ज्यादा मॉरिशस और मालदीव जाने के लिए बुकिंग हो रही है।

मैरिड कपल्स के लिए ऑफर की भरमार

मॉरिशस और मालदीव सहित अन्य फॉरेन डेस्टिनेशंस पर मैरिड कपल्स के लिए ढेरों ऑफर मिलते हैं जिससे यहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। हनीमूनस के हाथों की मेंहदी और बड़े-बड़े चूड़ों से इनकी आसानी से पहचान हो जाती है। विदेशों के होटल्स भी कपल के लिए ऑफर्स की भरमार लगा देते हैं। मैरिड कपल के लिए यादगार पल कैंडिल लाइट डिनर होटल्स के द्वारा गिफ्ट रहता है जो फ्री ऑफ कास्ट होता है।

जम्मू-कश्मीर की बढ़ी डिमांड

धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर में इधर बर्फबारी होने के बाद लोगों का इंट्रेस्ट इस तरफ भी बढ़ा है। वहीं फॉरेन टूर पैकेज की तूलना में यहां घूमने पर कपल के पैसों की भी बचत हो जाती है। जिससे कश्मीर के भी टूर पैकेज कपल ले रहे हैं।

जल्दी-जल्दी बनवा रहे पासपोर्ट

शादी की डेट पड़ने के बाद से ही जोड़े इसकी तैयारियों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हनीमून के लिए विदेश जाने की प्लानिंग फ्लॉप न हो इसके लिए वे जल्दी-जल्दी पासपोर्ट तैयार करवा रहे हैं।

मॉरिशस हनीमून पैकेज

दिन - कॉस्ट

6 रात 7 दिन- 60 हजार पर पर्सन विथ फ्लाइट

- मालदीव पैकेज

दिन - कॉस्ट

4 रात 5 दिन- 50 हजार पर पर्सन विथ फ्लाइट

शेशेल्स पैकेज

दिन - कॉस्ट

4 रात 5 दिन-70 हजार

कश्मीर पैकेज

दिन- कॉस्ट

5 रात 6 दिन- 10 हजार

कोट्स

शादी की डेट पड़ने के बाद ही हमने पासपोर्ट के अप्लाई कर दिया था। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए मॉरिशस जाने की प्लानिंग भी कर ली है। इसके लिए हमने टिकट भी बुक करा लिए हैं।

- पारूल संगरान

शादी बार-बार नहीं होती है। इसको यादगार बनाने के लिए कोई कोर कसर हम नहीं छोड़ने वाले। मालदीव जाने के लिए पहले से ही टिकट और होटल्स की बुकिंग करा ली है।

- वंशिका अग्रवाल

वर्जन

इस बार सबसे ज्यादा बुकिंग मॉरिशस और मालदीव के लिए हो रही है। बर्फबारी के बाद से कश्मीर के लिए भी लोग इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं।

- अमित पोद्दार, होपफन ट्रेवेल्स