इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा ना करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है।

Born Today : Katrina Kaif, Film Actress

 

मेष (Aries) : धन की आवक बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें।

 

वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में ना पड़े। समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना खड़ा हो।

 

मिथुन (Gemini) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।

 

कर्क (Cancer) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास ना करें।

दैनिक राशिफल 16 जुलाई 2018 : कर्क राशि वालों को आज किसी करीबी से मिल सकता है धोखा!


साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 15 से 21 जुलाई : मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे, जानिए अपनी भी किस्मत का हाल

सिंह (Leo) : किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

 

कन्या (Virgo) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कार्यस्थल में किसी से विवाद ना करें।

 

तुला (Libra) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें।

 

धनु (Sagittarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-आज अपनी वाणी पर संयम ना खोएं।

 

मकर (Capricorn) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। क्या न करें- इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें।

 

मीन (Pisces) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें-आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk