कैसा रहेगा ये साल - इस साल नई जिम्मेदारियों का भार आपके कंधों पर रहेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे।

Born Today : Katrina Kaif, Actress

16 जुलाई का राशिफल: आज आपकी क्रिएटीविटी आपको सबसे आगे ले जाएगी,लेकिन कोई करीबी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है

मेष (Aries) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को बेहतर लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों पर आंखें बंद कर भरोसा ना करें।

वृष (Taurus) : नयी जिम्मेदारी का भार आज आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का आज विशेष रूप से ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में ना पड़े। घर में भी सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें की अनावश्यक विवाद ना हो।

कर्क (Cancer) : जीवन साथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है, अत: जोखिम भरा कार्य ना करें।

सिंह (Leo) : आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल है। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- क्रोध की वजह से बहस करने से बचें, अन्यथा संबंध कमजोर होने का डर रहेगा।

कन्या (Virgo) : आज आप किसी के भी सामने अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को अनियंत्रित न होने दें। अन्यथा बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।

16 जुलाई का राशिफल: आज आपकी क्रिएटीविटी आपको सबसे आगे ले जाएगी,लेकिन कोई करीबी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है

बेजन दारूवाला राशिफल 14 से 20 जुलाई: इस हफ्ते आप धन, शांति और संपदा पाने की कतार में हैं, गणेशा की कृपा रहेगी

आर्थिक राशिफल 14 से 20 जुलाई: बिजनेस और निवेश से फायदा होगा, समय काफी अनुकूल है, लेकिन बेवजह वाद-विवाद न करें

तुला (Libra) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा हुआ रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। क्या न करें- हां, आज आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है, उसे नियंत्रित रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको खूब लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण खर्च की अधिकता रहेगी।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आज किसी पर भी भरोसा ना करें।

मकर (Capricorn) : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्या न करें- आज किसी को उधार ना दें। उसके वापस आने की संभावना कम रहेगी।

कुंभ (Aquarius) : आज आप गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस ना खोएं।

मीन (Pisces) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। आज वरिष्ठों से आपके संबंध मधुर होंगे। क्या न करें- सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें। इस बात को ध्यान रखें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk