यह साल आपके लिए काफी अनुकूल है। धन एवं लाभ की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले आपके प्रयास सफल होंगे। घर में मांगलिक प्रसंग होने की संभावना है। आपको किसी पारिवारिक मिलन समारोह या पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है।

Born Today : Priyanka Chopra, Film Actress

 

मेष (Aries) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। आज लोग आपसे अच्छा बर्ताव करेंगे। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को अनियंत्रित ना होने दें।

 

वृष (Taurus) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज नए कार्य हाथ में ना लें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है अत: असावधानी न बरतें।

 

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें-आज आपकी वाणी को अनियंत्रित ना होने दें।

 

कर्क (Cancer) : आज भाग्यवश साहस भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधो से लाभ मिल सकता है। क्या न करें- आज अपने अधीन कार्य करने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार का विवाद न करें।

 

सिंह (Leo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद के कारण कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसने से बचें।

 

कन्या (Virgo) : आज कुछ लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी को अनियंत्रित ना होने दें।

दैनिक राशिफल 18 जुलाई 2018 : मीन राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना...


बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई 2018 : कन्या राशि वालों के लिए यह समय अवसरों से भरा पड़ा है और आपका?

तुला (Libra) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। क्या न करें- अपने खान-पान और रहन-सहन में अनियमितता और लापरवाही ना करें।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। क्या न करें- आज भाइयों से संबंध खराब हो सकता है अत: जमीन -जायदाद के मामलों में विवाद न करें।

 

धनु (Sagittarius) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति और वाहन चलाने में असावधानी न बरतें।

 

मकर (Capricorn) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद होने का योग बन रहा है। क्या न करें- आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परंतु परिस्थिति वश कोई विवाद न करें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सुदूर यात्रा योग है। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं अत: कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेगें तो उचित होगा।

 

मीन (Pisces) : आज अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन को भली-भांति जांच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है।


साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 15 से 21 जुलाई : मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे, जानिए अपनी भी किस्मत का हाल

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk