इस वर्ष आपकी सृजनात्मक सोच आपको उचित स्थान दिलाएगी। इस वर्ष आपके ज्ञान और कौशल में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। अचानक घटना, धन हानि, स्वास्थ्य संबंधी समस्या तथा शत्रुओं से परेशानी का योग बना रहेगा। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।

Born Today : Neelam Kothari, Film Actress

मेष (Aries) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें।

दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2018 : सिंह राशि वाले... सतर्क रहें,कोई शत्रु पहुंचा सकता है नुकसान!

वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। क्या न करें- आज किसी विवाद में ना पड़ें।

मिथुन (Gemini) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है और कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।

कर्क (Cancer) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

सिंह (Leo) : आज किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा जबकि स्पोट्र्स, योग आपको तरोताजा होने में मदद करेंगे। क्या न करें- आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।

कन्या (Virgo) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज अपने रुझान में कूटनीतिक रहने की कोशिश करें और विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मीयों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, इसलिए असावधानी न बरतें।

धनु (Sagittarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है।

दैनिक राशिफल 9 नवंबर 2018 : सिंह राशि वाले... सतर्क रहें,कोई शत्रु पहुंचा सकता है नुकसान!

मकर (Capricorn) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। क्या न करें- आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान में कोताही ना बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने से बचें।

मीन (Pisces) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 04 से 10 नवंबर : दिवाली वीक में क्या है आपके लिए खास? जानिए जरा

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 04 नवंबर से 10 नवंबर : मीन राशि वालों... बिजनेस के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा और समय आपके अनुकूल है

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk