खाली जगह
आपने देखा होगा कि 1000 रुपये के नोट पर एक तरफ गांधी जी बने होते है और उसके सामने की तरफ खाली जगह होती है। इस खाली जगह को वाटर मार्क कहते है। लाइट में देखने पर आप नोटिस करेंगे की यहां पर भी गांधी जी की तस्वीर दिखाई देती है और 1000 भी लिखा होता है।
सुरक्षा धागा
ध्यान से देखने पर आपको 1000 के नोट के बीच में एक स्ट्रिप दिखाई देगी। ये स्ट्रिप सुरक्षा धागा होता है जो 1.4 एमएम चौड़ा होता है। इस धागे पर ऊपर से लेकर नीचे तक अंग्रेजी में आरबीआई लिखा होता है जो हरे और नीले कलर में होता है। लाइट में आपको ये सुरक्षा धागा साफ दिखाई देगा।
दाई तरफ एक लेटेंट ईमेज
गांधी जी की तस्वीर के राइट साइड एक लाल रंग की पट्टी बनी होती है। इस पट्टी में 1000 लिखा होता है जो लाइट में देखने से साफ दिखाई देगा। ये लाल पट्टी नकली नोट में नहीं पाई जाती है।
माइक्रो लैटरिंग
गांधी जी की तस्वीर के राइट साइड और लाल पट्टी के बीच में ये माइक्रो लैटरींग स्थित होती है। इस में छोटे लेटर में 1000 और आरबीआई का नाम लिखा होता है जो लेंस से देखने पर दिखाई देता है।
इंटोगलियों प्रिंटिंग
दरअसल नोट के नीचे वाले लेफ्ट कोने में लाल रंग से एक अशोक स्तंभ बना होता है जिसकी प्रिंटिंग बड़े ही अलग तरह से की जाती है। ये थोड़ा उभरा हुआ होता है जो हाथ लगाने पर समझ आता है। वहीं कली नोट में ये बना तो होता है लेकिन बिल्कुल प्लेन होता है।
मार्क
नोट में एक आईडेंटिफिकेशन मार्क होता है जो हर नोट में अलग-अलग होता है। 1000 के नोट पर ये मार्क डायमंड शेप का होता है और 500 में गोल।
नंबर
1000 के नोट पर जो नंबर लिखे होते हैं वो दरअसल फ्लोरल इंक से लिखे होते हैं। लाइट में देखने पर आप देखेंगे की इसमें अलग तरह की डिजाइन बनी होती है।
ऑप्टिकल वैरियबल इंक
नोट पर जो बड़ा-बड़ा हजार लिखा होता है वो दरअसल आम इंक से नहीं बल्कि ऑप्टिकल वैरियबल इंक से लिखा होता है। ये भी एक तरीका है जिससे आप नकली नोट की पहचान कर सकते हैं क्योंकि असली नोट को जब आप हिलाएंगे तो ये 1000 अलग-अलग रंग में दिखाई देगा।
डिजाइन
ये डिजाइन नोट के लेफ्ट साइड और पाटर मार्क के पास बनी होती है। लाइट में देखने पर सकी डिजाइन साफ नजर आती है। इसमें 1000 लिखा भी दिखता है।
Personal Finance News inextlive from Business News Desk
Business News inextlive from Business News Desk