- उत्तराखंड महोत्सव में हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, खरीदारी भी खूब हुई

LUCKNOW : गोमा तट पर गुनगुनी ठंड और वीकेंड के उत्तराखंड महोत्सव में संडे को काफी भीड़ दिखाई दी। बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी यहां काफी मस्ती की। इस दौरान सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया।

किड्स कंप्टीशन

पं। गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन (गोमती तट) पर चल रहे दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव में संडे को मुख्य अतिथि जीवीके हैदराबाद के प्रतिनिधि महाप्रबंधक प्रमिल शाह, अध्यक्ष मोहन सिंह विष्ट, महामंत्री हरीश चंद्र पंत ने दीप जलाकर प्रोग्राम की शुरुआत की। कार्यक्रम में काफव किड्स कंप्टीशन में अंशुलिका त्यागी को प्रथम, दिव्यांश सिंह को द्वितीय और पर्णिका को तृतीय स्थान मिला। वहीं सलाद कंप्टीशन में सुनीता विष्ट को पहला, रीना आर्या को दूसरा और चांदनी गुप्ता को तीसरा स्थान हासिल हुआ। ड्राइंग कंप्टीशन में दीपा पटवाल को पहला, शिवांगी को दूसरा और वरदान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

गणेश वंदना से शुरुआत

नृत्यधाम कला केंद्र के निशि तिवारी के निर्देशन में गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद कथक की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीता। संगीतांजलि ग्रुप ने घूमर नृत्य मंच पर प्रस्तुत किया। वहीं लोक गायिका हरितिमा पंत ने कुमांऊ का प्रसिद्ध गीत-हिट कमू नै जानों, मिलना जौहार, आई रे चैत बैसाखा से महोत्सव में आए लोगों को पहाड़ की कला-संस्कृति से रूबरू कराया।

कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

संडे को उत्तराखंड महोत्सव में लोगों को महाराष्ट्र का लावणी, असम का बीहू, राजस्थान का धूमर नृत्य देखने को मिला। वहीं डेस्टीनेशन बैंड ने अपने बेहतरीन प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्तराखंड महापरिषद रंगमंडल के कलाकारों ने गढ़वाल का प्रसिद्ध थडि़या नृत्य- वीराला फूलै फूलि गै मेरा भाना ग्वीराला पर प्रस्तुति दी।

बाक्स

खूब हुई खरीदारी

महोत्सव स्थल पर स्टालों में पहाड़ के जैविक उत्पाद-भट्ट, गहत, बाल मिठाई, मुनारसी की राजमा, पहाड़ी खीरे की बनी बड़ी, मूला, गरम कपड़े, गडेरी, रागी का आटा, पशमिना साल, टोपी आदि की जमकर खरीदारी की गई।

बाक्स

आज का कार्यक्रम

दोपहर के कार्यक्रम 1 से 5 बजे तक

- समूह नृत्य

- योगा कार्यक्रम

- पंजाबी, ग्रुप डांस, नमामि गंगे (नृत्य नाटिका)

- गढ़वाली फ्यूजन डांडिया

शाम 6 बजे से कार्यक्रम

- महाराष्ट्र का कोली नृत्य

- गुजरात का गरबा

- श्याम-राधा नृत्य नाटिका