डर एस सलाम (रॉयटर्स)। तंजानिया के विक्टोरिया झील में पैसेंजरों से भरी एक फेरी बोट गरुवार को अनियंत्रित होकर डूब गई। तंजानिया पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस हादसे में अभी तक 44 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और 100 से अधिक लोग लापता हैं। बचावकर्मियों की टीम पानी में लापता लोगों की खोज करने में जुटी है। शुरुआती अनुमानों से पता चला है कि गुरुवार दोपहर जब बोट विक्टोरिया झील में डूबी, उस वक्त उसमें 300 से अधिक लोग सवार थे। बता दें कि विक्टोरिया झील तंजानिया के सबसे खास जगहों में से एक है।

37 लोग निकाले गए सुरक्षित

म्वांजा ​​के क्षेत्रीय पुलिस कमांडर जोनाथन शाना ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक पानी में से 37 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और मरने वालों की संख्या 42 से बढ़कर 44 हो गई है। शाना ने कहा कि शुक्रवार को दिन में कई नए बचावकर्ता रेस्क्यु ऑपरेशन में शामिल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने बचावकर्मियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी। बता दें कि तंजानिया में कई बार फेरी बोट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 1996 में विक्टोरिया झील में एक फेरी बोट के डूबने से कम से कम 500 लोग मारे गए थे। इसके बाद 2012 में, तंजानिया के हिंद महासागर द्वीप समूह के तट पर एक नाव डूब गई थी, जिसमें 145 लोग मारे गए थे।

अरब सागर में डूबी नाव : छह मछुआरे तैरकर आए बाहर, एक अभी भी लापता

अमेरिका : नाव दुर्घटना में मारे गए 17 लोगों में से 9 थे एक ही परिवार से

International News inextlive from World News Desk