allahabad@inext.co.in
ALLAHABAD: केपी इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैंप में सोमवार देर शाम करीब 40 कैडेंट्स फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। कैंप में खाना खाने के बाद ही इन कैडेट्स को उल्टियां शुरू हो गई। कैडेट्स की हालत बिगड़ती देख कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बीमार एनसीसी कैडेट्स को इलाज के लिए बेली हॉस्पिटल ले जाया गया। इसमें कुछ को किसी अन्य हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी होते ही बेली हॉस्पिटल में डीएम सुहास एलवाई, एसएसपी नितिन तिवारी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

अलग-अलग जिलों से आए थे
एनसीसी की ओर से यूपी के विभिन्न जिलों के कैडेट्स के लिए दस दिनों के कैंप का आयोजन केपी इंटर कॉलेज में किया गया था। कैंप के दौरान कैडेट्स के रहने, खाने-पीने की पूरी व्यवस्था स्कूल परिसर में ही एनसीसी की ओर से की गई थी। सोमवार को कैंप की सभी गतिविधियां पूरी करने के बाद देर शाम करीब आठ बजे रात का खाना खाने के लिए कैडेट्स बैठे थे। इस दौरान खाना खाते ही कुछ कैडेट्स को उल्टियां शुरू हो गई और वह अचेत होकर गिरने लगे। यह देख पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। कैडेट्स की हालत बिगड़े की सूचना मिलते ही एनसीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना मिलते ही स्कूल के प्रिंसिपल योगेन्द्र सिंह भी पहुंच गए। आनन-फानन में कैडेट्स को इलाज के लिए एम्बुलेंस में भरकर एसआरएन हॉस्पिटल और बेली हॉस्पिटल भेजा जाने लगा। हालांकि कुछ कैडेट्स को एसआरएन से बेली शिफ्ट कर दिया गया। देर रात तक कैडेट्स की हालत स्थिर बनी हुई थी।

 

बेली में भर्ती एनसीसी कैडेट्स

नाम जिला

शिवांशु हंडिया, इलाहाबाद

वर्षा सिंह सैदाबाद, इलाहाबाद

आनंद कुमार भदोही

अंशू भदोही

खुशबू कनौजिया हनुमानगंज, इलाहाबाद

सरोज हनुमानगंज, इलाहाबाद

शिवानी चौरसिया हनुमानगंज, इलाहाबाद

अनुराधा देवी फैजाबाद

तरन्नुम फैजाबाद

संदीप प्रजापति हंडिया, इलाहाबाद

राजकुमारी हंडिया, इलाहाबाद

असगर खान अमेठी

राज केसरवानी इलाहाबाद

आकाश यादव फूलपुर, इलाहाबाद

मो। शहबाज इलाहाबाद

स्वाती मिश्रा कोरांव, इलाहाबाद

अंशु हंडिया, इलाहाबाद

राजकुमारी यादव सैदाबाद

संदीप गुप्ता दिल्ली

अशोक कुमार शर्मा गोंसाई

ज्योति त्रिपाठी जमुनीपुर, इलाहाबाद

शचि द्विवेदी जसरा, इलाहाबाद

निधि गुप्ता दलापुर, इलाहाबाद

शिप्ता पाण्डेय अकबरपुर, अम्बेडकर नगर

अभिषेक प्रतापगढ़

वंदना कनौजिया मलखानपुर

आकाश यादव फैजाबाद

प्राची गुप्ता लखनऊ

खुशबू यादव सराय सुलतारी

माधुरी यादव आजमगढ़

आलोक कुमार तिवारी प्रतापपुर इलाहाबाद

नोट: अन्य 10 स्टूडेंट्स दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जिनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

21 सितंबर से शुरू हुआ था एनसीसी कैंप

10 दिन चलना था केपी इंटर कॉलेज में लगा कैंप

500 के करीब यूपी और दिल्ली से आए कैडेट्स जुटे थे यहां

40 कैडेट्स हुए फूड प्वॉइजनिंग के शिकार

30 कैडेट्स को बेली में कराया गया एडमिट

10 अन्य हॉस्पिटल में एडमिट किए गए

17 गर्ल कैडेट्स भी हुई बीमारी का शिकार

 

केपी कॉलेज में आयोजित एनसीसी कैंप में कैडेट्स की बीमारी की वजह प्रथमदृष्टया फूड प्वॉइजनिंग समझ में आती है। 31 बच्चों को बेली-एसआरएन में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। फूड की सैंपलिंग कराई गई है। आर्मी और एनसीसी के अधिकारी अपने स्तर पर जांच करेंगे। एडीएम सिटी को जांच का आदेश दिया गया है।

-सुहास एलवाई

डीएम, इलाहाबाद