क्राइम ब्रांच व मुठ्ठीगंज पुलिस ने दो साल से फरार दम्पति को गऊघाट पुल से पकड़ा

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: पिछले दो साल से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे दम्पति को मुठ्ठीगंज थाने की पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दम्पति पर 22 लाख रुपए गबन का आरोप था। इनकी तलाश पुलिस को काफी समय थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को गऊघाट पुल के पास से पकड़ा गया।

रविवार को क्राइम ब्रांच व मुठ्ठीगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के केस में वांछित अभियुक्त पति पत्‍‌नी गऊघाट पुल के पास खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और पति पत्‍‌नी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अमित आंनद ने बताया पकड़ा गया अभियुक्त उदयराज कुशवाहा उर्फ गोलू पुत्र पुन्नू लाल निवासी गंगा यमुना सरस्वती कॉलोनी घूरपुर, हाल पता जारी बाजार थाना कौंधियारा है। उसने पत्‍‌नी के साथ मिलकर लूकरगंज निवासी ऋषि केसरवानी का बाइस लाख का चेक चुरा लिया था। इसके बाद सिंडिकेट बैंक गऊघाट शाखा से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। फिर दोनों गुजरात जाकर रहने लगे। दोनों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। इस दौरान कुर्की की भी कार्रवाई की गई।