अमरीका

कानपुर। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने 2017 तक दुनियाभर की सेना पर खर्च होने वाली राशी की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका अपने रक्षा बजट पर दुनियाभर में सबसे अधिक पैसे खर्च करता है। बता दें कि अमरीका का रक्षा बजट 2017 में 610 अरब डॉलर रहा। सिपरी के मुताबिक 2016 और 2017 के बीच अमेरिका के सैन्य खर्च में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॉप 5 देशों में भारत,जिनका सैन्‍य खर्च है दुनिया में सबसे ज्‍यादा

चीन

चीन करीब दो दशकों से रक्षा खर्च में बढ़ोतरी कर रहा है। 2017 में उसका सैन्य खर्च 228 अरब डॉलर रहा। इसी के साथ चीन दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जो रक्षा बजट पर सबसे अधिक खर्च करता है। बता दें कि 2008 से लेकर 2017 तक चीन की रक्षा बजट में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जहां चीन का हिस्सा दुनिया के डिफेंस खर्च में 5.8 प्रतिशत था, वहीं 2017 में 13 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

टॉप 5 देशों में भारत,जिनका सैन्‍य खर्च है दुनिया में सबसे ज्‍यादा

सऊदी अरब

2016 के मुकाबले सऊदी अरब के रक्षा बजट में 9.2 परसेंट की वृद्धि हुई है। 2017 में इस देश का सैन्य खर्च 69.4 अरब डॉलर रहा। सबसे अधिक सैन्य खर्च के मामले में सऊदी अरब दुनियाभर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

टॉप 5 देशों में भारत,जिनका सैन्‍य खर्च है दुनिया में सबसे ज्‍यादा

रूस

सिपरी के मुताबिक रूस का सैन्य खर्च 1998 के बाद से पहली बार कम हुआ। 2017 में यह 66.3 अरब डॉलर रहा। यह 2016 की तुलना में 20 फीसद कम है। फिर भी रूस इस मामले में अभी दुनियाभर में चौथे स्थान पर है।

टॉप 5 देशों में भारत,जिनका सैन्‍य खर्च है दुनिया में सबसे ज्‍यादा

भारत

भारत भी इस बार सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने सेना पर 2017 में 63.9 अरब डॉलर खर्च किए। 2016 के मुकाबले इसमें 5.5 फीसद और 2008 के बाद से 45 फीसद की वृद्धि हुई। इसी के साथ टॉप 5 देशों की इस सूची में भारत पाचवें नंबर पर आ गया है।

टॉप 5 देशों में भारत,जिनका सैन्‍य खर्च है दुनिया में सबसे ज्‍यादा

International News inextlive from World News Desk