कानपुर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी दो दिन तक फिलहाल बारिश से राहत नहीं दिख रही है। आज भी कई राज्यों में बिजली की गरज के साथ भारी बारिश की आशंका दिख रही है। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक आज भी ओडिशा और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। तेलंगाना राज्य के तटीय इलाकों में भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। इसके अलावा आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने के आसार साफ दिख रहे हैं।

सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना
वहीं झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम सुहाना रहेगा।  पश्चिम अरब सागर, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ इलाके भी आज सराबाेर रहेंगे। पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट, बंगाल की खाड़ी और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में मछुआरों को प्रवेश न करने की नहीं सलाह दी जाती है।

केरल समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थितियां

इन दिनों भारी बारिश से केरल समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थितियां बनी हुई है। इस बार मानसून के कहर बरपाने से उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। बता दें कि मानसून ने इस बार देश को अपने सामान्य तिथि से करीब 17 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया था।  मानसून इस बार समय से 29 जून को अपने अंतिम पड़ाव पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंच चुका था। आम तौर पर यहां मानसून 15 जुलाई को पहुंचता था। मानसून की यह आखिरी सीमा होती है।

आज शाम है कुछ खास प्लान तो पहले जान लें मौसम का मिजाज, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश

घरबार वालों को भी बारिश ने बना दिया किराएदार

 

National News inextlive from India News Desk