1. चेतेश्वर पुजारा :
रांची टेस्ट में जब टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। तब पुजारा ने एक छोर संभाले रखा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पुजारा का विकेट लेने को तीन दिन तक तरसे। पुजारा ने पिच पर अपने कदम मजबूती से जमाए और शानदार दोहरा शतक लगाया। पुजारा ने 202 रन बनाने के लिए कुल 525 गेंदे खेलीं। और यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट मैच की एक पारी में खेली गई सबसे ज्यादा गेंदे हैं। इतनी गेंदों में दो टी-20 मैच खत्म हो जाते हैं।
2. राहुल द्रविड़ :
पुजारा से पहले यह रिकॉर्ड 'द वालॅ' राहुल द्रविड़ के नाम था। द्रविड़ ने साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ 495 गेंद खेलकर 270 रन बनाए थे।
3. नवजोत सिंह सिद्धू :
भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सिद्धू ने साल 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की सबसे लंबी पारी खेली थी। सिद्धू ने 491 गेंदे खेलीं जिसमें उन्होंने 201 रन बनाए थे।
4. रवि शास्त्री :
फॉर्मर क्रिकेटर और अब कमेंटेटर रवि शास्त्री ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही सबसे ज्यादा गेंदे खेली थीं। शास्त्री ने 477 गेंदे खेलकर 206 रन बनाए थे।
5. सुनील गावस्कर :
1981 में भारत और इंग्लैंड के बीच एक मैच खेला गया। इस टेस्ट मैच में गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर की सबसे धीमी पारी खेली। गावस्कर ने 472 गेंदों में 172 रन बनाए थे।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk