कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीरीज में एक-एक मैच जीत चुकी हैं। अब आखिरी जंग रविवार को होगी। जो टीम यह मैच जीतेगी, सीरीज भी उसके नाम रहेगी। रोहित का बतौर कप्तान टी-20 में रिकाॅर्ड काफी अच्छा है। ऐसे में भारतीय फैंस उम्मीद लगाए हैं कि भारत पहली बार न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज जीते। इसके लिए रोहित को जिम्मेदारी लेनी होगी। भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित इस समय जबरदस्त फार्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका टी-20 रिकाॅर्ड देखें तो आपको काफी हैरानी होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हर 6वीं गेंद बाउंड्री पर पहुंचा देते हैं रोहित शर्मा,ऐसा है धाकड़ रिकाॅर्ड

हर 6वीं गेंद बाउंड्री पर

क्रिकइन्फो पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में हर छठवीं गेंद बाउंड्री पर पहुुंचा देते हैं। दाएं हाथ के ओपनर रोहित ने कीवियों के खिलाफ कुल 120 गेंदें खेली हैं जिसमें 11 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 160 रन निकले। इसमें दो हाॅफसेंचुरी भी हैं। रोहित का न्यूजीलैंड के खिलाफ हाईएस्ट टी-20 स्कोर 80 रन है जोकि उन्होंने 2017 में दिल्ली में बनाया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हर 6वीं गेंद बाउंड्री पर पहुंचा देते हैं रोहित शर्मा,ऐसा है धाकड़ रिकाॅर्ड

बने टी-20 के बादशाह

रोहित अब दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 84 पारियों में 2288 रन दर्ज हैं। इतने रन आज तक किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित का सफर 2007 में शुरु हुआ था। करियर के शुरुअाती दिनों में रोहित के रनों की रफ्तार काफी धीमी थी। मगर पिछले कुछ सालों से रोहित ने जो लय पकड़ी है, उससे बड़े-बड़े रिकाॅर्ड पीछे छूटते जा रहे। टी-20 इंटरनेशनल मैचों में रोहित को सबसे ज्यादा रन बनाने में 12 साल लग गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हर 6वीं गेंद बाउंड्री पर पहुंचा देते हैं रोहित शर्मा,ऐसा है धाकड़ रिकाॅर्ड

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित टी-20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 102 सिक्स दर्ज हैं, वह वर्ल्ड रिकाॅर्ड तोड़ने से बस दो सिक्स दूर हैं।

Ind vs Nz : एक रन के लिए धोनी ने ऐसा शाॅट मारा, जो 140 साल से किसी क्रिकेटर ने नहीं खेला

वो तूफानी गेंदबाज, जिसने पत्नी को बचाने के लिए छोड़ दिया था क्रिकेट

Cricket News inextlive from Cricket News Desk