कानपुर। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया रविवार को न्यूजीलैंड पहुंच गई। बतौर कप्तान विराट का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। ऐसे में वह अपने लकी चार्म अनुष्का के साथ यहां खेलने आए। विराट-अनुष्का को जब एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया तो वहां खड़े फैंस एक्साइटेड हो गए। बीसीसीआई ने अपने अफिशल टि्वटर अकाउंट पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया।

फैंस ने किया चियर

इस वीडियो में आप देखेंगे कि पहले एक-एक करके भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट से निकल रहे थे। फिर जैसे ही विराट और अनुष्का बाहर निकले, फैंस तेजी से चिल्लाने लगे। हालांकि विरुष्का ने फैंस के रिएक्शन का कोई रिप्लाई नहीं किया और सीधे बाहर निकल गए। बता दें हाल ही में खत्म हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी विराट अपने साथ अनुष्का को रखे थे। हालांकि अनुष्का वहां पति विराट के लिए लकी साबित हुईं। भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर पहले टेस्ट और फिर वनडे सीरीज में मात दी।

न्यूजीलैंड में होगा कोहली का 'विराट' टेस्ट
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में तो जीत के झंडे गाड़ आए। मगर अब न्यूजीलैंड में भी उनको एक कड़ी चुनौती से निपटना होगा। विराट पहली बार न्यूजीलैंड में कप्तानी करेंगे, उन्हें वहां की कंडीशंस का ज्यादा अंदाजा भी नहीं हैं। इसके अलावा भारत का न्यूजीलैंड में पिछले कुछ सालों से रिकाॅर्ड भी काफी खराब रहा है। भारत ने कीवियों के खिलाफ उन्हीं के घर पर आखिरी वनडे जीत 10 साल पहले दर्ज की थी। ऐसे में विराट के ऊपर इस जीत के सूखे को खत्म करने का दबाव होगा।

Ind vs NZ : न्यूजीलैंड में कैसे जीतेगी विराट सेना, 10 साल से हार रहे लगातार


Ind vs nz : सिर्फ 3 कप्तानों को मिली है न्यूजीलैंड में जीत, विराट का है पहला दौरा

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk