दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
1. गाय का दूध :
गाय का दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप रोजाना एक गिलास गाय का दूध पीते हैं तो यकीन मानिए, आप काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
2. आंवला :
यह विटामिन C का सर्वोत्तम स्रोत है। इसमें गैलिक एसिड, टैनिक एसिड, शर्करा तथा कैल्शियम भी पाया जाता है। आंवले के रस में संतरे के रस की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है। रोजाना दो आंवले खाने से बाल झड़ने में राहत मिलती है, साथ ही यह आंखों की रोशनी तेज करता है।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
3. शहद :

शहद में कॉपर, कैलशियम, मैगनीज, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नेशियम, सोडियम और जिंक आदि खनिज तत्व होते है। इससे कई प्रकार के विटामिन भी मिलते है। शहद शरीर की चर्बी को बडी ही तेजी से गलाता है। इसके अलावा डाइटिंग करते वक्त अगर आप शहद को अपने आहार में शामिल करेंगे तो आपके शरीर को पूर्ण रूप से पोषण मिलेगा।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
4. पत्ता गोभी :
पत्तागोभी में न घुलने वाला फायबर, बिटा केरोटिन, विटामिंस B1, B6, K, E, C के अलावा और भी कई विटामिंस भरपूर मात्रा में होते हैं। पत्तागोभी में मिनरल्स आयरन और सल्फर भी काफी ज्यादा होते हैं। पत्तागोभी में आपके स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए उपयोगी होता है। इसमें पाए जाने वाले इन खास गुणों के कारण इसे सुपर फूड माना जाता है।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
5. अंडा :
अंडा खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है अंडे के सफेद भाग में  एल्युबीयूमिन नामक प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है सुबह के समय शरीर को इस प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
6. दही :
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम की मात्रा दूध की अपेक्षा दही में ज्यादा होती है। दही खाने से आपको एनर्जी तो मिलाती ही है साथ ही अगर आपको अपच, कब्ज जैसी बीमारियां घेरे रहती हैं तो आपके लिये दही या फिर दही से बनी लस्सी, छाछ आदि खाना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
7. काजू, बादाम और पिस्ता :

इन चीजों में एंटी आक्सिडैंट (रोग प्रतिरोधक क्षमता) भरपूर पाई गई है। इसमें विटामिन ई, बी और ओमेगा फैटी तत्व भी पाए जाते हैं। ओमेगा दिल को दुरुस्त रखने में सहायक है। इसमें मौजूद जिंक, आयरन, कॉपर और मैग्रीशियम आदि याददाश्त को भी मजबूत रखते हैं।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
8. सरसों का तेल :
सरसों का तेल ज्यादातर रसोई में पाया जाता है, इसमें बहुत गुण होते हैं, यह आपकी आपकी स्किन, हेल्थ, हेयर के लिए बहुत लाभकारी है साथ ही साथ यह बहुत ही पौष्टिक भी होता है। खाने में सरसों के तेल का प्रयोग करने से कोलस्ट्रोल नियंत्रित रहता है।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
9. हल्दी :
हल्दी अपने एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों के लिए जानी जाती है। हल्दी आपके खून को साफ करती है और आपकी ऊर्जा को निर्मल बनती है। मधुमेह रोगियों के लिए हल्दी बेहद फायदेमंद है लेकिन ज्यादा हल्दी के सेवन से ब्लड शुगर काफी कम हो जाती है।

दस इंडियन सुपर फूड जो रोजाना होने चाहिए आपके भोजन का हिस्‍सा
10. आलू :
आलू में विटामिन C, पोटेशियम, विटामिन B 6 प्रचुर मात्रा में होते है। इसके अलावा आलू में मैग्नेशियम, फास्फोरस, आयरन और ज़िंक भी होता है। आलू से हमें कार्बोहाईड्रेट स्टार्च के रूप में मिलता है जिसका कुछ हिस्सा फाइबर की तरह काम करके आंतो के कैंसर से बचाता है।

Health News inextlive from Health Desk

 

inextlive from News Desk