साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
इन्होंने 60 सेकेंड में 79 लोगों को लगाया गले
भारतीय परपंरा मे आप मौकों के अलावा होली और ईद एक दूसरे के गले लगने का खास महत्व है। दक्षिण भारत में हैदराबाद के रहने वाले कृष्ण कुमार को लोगों के गले लगने का कुछ ज्यादा ही शौक था। इसी को जुनून में बदलते हुए इन्होंने 60 सेकेंड में 79 लोगों को गले लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। गले लगने वालों में ज्यादातर स्कूल स्टूडेंट्स थे, तो एक के बाद एक कृष्ण कुमार के गले लगने के लिए दौड़ रहे थे।

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
बना डाला फुटबॉल मैदान के बराबर का बुना हुआ कंबल
चेन्नई मे ढाई हजार महिलाएं जो एक फेसबुक ग्रुप का हिस्सा थीं, ने मिलकर इतना विशालकाय कंबल बुनकर तैयार कर दिया कि एक फुटबॉल का मैदान पूरा कवर हो जाए। मदर इंडिया क्रोचेट क्वीन नाम के एफबी ग्रुप की महिला मेंबर्स ने चैरिटी में मिले ढेर सारे ऊनी कंबलों को एक दूसरे में जोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा बुना हुआ कंबल तैयार कर दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुए इस ऊनी कंबल का आकार या क्षेत्रफल 11, 148 मीटर स्क्वायर था। यानि कि इस कंबल को ओढ़कर कई दर्जन साबू अपनी ठंड भगा सकते हैं। क्यों है ना?

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
मुंह में भर लीं ढेर सारी जलती मोमबत्तियां
अब मुंबई के यह यंगमैन को ही देखिए। दिनेश शिवनाथ उपाध्याय नाम के इस लड़के का मुंह शायद कुछ ज्यादा ही बड़ा था। तभी तो वो बड़ी से बड़ी चीजों को अपने मुंह में भर लेता था। कुछ दिन पहले उसने अपने मुंह में 15 जलती हुई मोमबत्तियां भर ली थीं। इसके बाद उसे जोश आया और उसने अपने मुंह में 17 जलती मोमबत्तियां रखकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया। अब क्या लगता है कि आगे जाकर दिनेश अपने मुंह में क्या क्या नहीं रख लेगा।

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
बना डाला 60 फीट का मोबाइल प्रीपेड रीचार्ज वाउचर
प्रीपेड मोबाइल यूज करने वाला हर यूजर प्रीपेड रीचार्ज वाउचर से वाकिफ है। अगर आपको अपना फोन रीचार्ज करवाना हो और दुकानदार आपको रीचार्ज के लिए एक या दो सेंटीमीटर का नहीं बल्िक 60 फीट लंबा वाउचर दे दे, ऐसे में आप तो बेहोश ही हो जाएंगे। देश की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने ताज सिटी यानि आगरा की एक सड़क पर जब 60 फीट लंबा और 40 फीट ऊँचा ये प्रीपेड रिचार्ज वाउचर लगवाया तो देखने वालों के होश ही उड़ गए। ऐसा करके विशालकाय वाउचर का रिकॉर्ड तो बन गया लेकिन इस भव्य वाउचर को कोई भी कस्टमर स्क्रैच कर फोन रीचार्ज नहीं कर पाया।

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
30 हजार किलो का लड्डू
भारत में बनने वाली मिठाईयों में लड्डू शायद सबसे ज्यादा पॉपुलर मिठाई है। आंध्रप्रदेश के रहने वाले मल्लिकार्जुन राव ने 29, 465 किलो का भारी भरकम लड्डू बनाकर देश भर के लोगों के मुंह में पानी ला दिया। इस लड्डू को बनाने में भारी मात्रा में बेसन, रिफाइंड ऑयल, काजू बादाम आदि मेवे यूज किए गए थे।

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
सिर के बल खड़ा हुआ शहर, बना रिकॉर्ड
दिसंबर के महीने में होने वाले वर्ल्ड योगा फेस्िटवल के मौके पर चेन्नई शहर में 648 लोगों ने एक साथ सिर के बल खड़े होकर यानि शीर्षासन करके दुनिया को उल्टा देखा, लेकिन इस सीधे साधे काम से बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड। वैसे आपको बता दें कि इसी साल जून में वर्ल्ड योगा डे के मौके पर बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट में 408 लोगों ने एक साथ शीर्षासन करने का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन साल पूरा होने से पहले ही चेन्नई वालों ने वो रिकॉर्ड तोड़ डाला।

यह भी पढ़ें- यहां सड़क नहीं बन रही, फ्रांस सड़क पर सोलर पैनल बिछा रहा है, जरा देखो तो सही

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
विशालकाय इंसानी कार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर में रोटरी क्लब से जुड़े 1660 लोगों ने एक साथ सही फॉर्मेशन में खड़े होकर एक विशालकाय कार बना डाली। इन लोगों ने हरे और काले रंग के कपड़े पहन रखे थे, जिससे बन गई थी काले पहिए और शीशे वाली हरी कार।

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
बॉलीवुड और स्पोर्ट्स सेलेब्रटीज ने पेट के बल लेटकर बनाया अजीब रिकॉर्ड
नवंबर महीने में मुंबई के एक स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, कल्िक कोचलीन, ओलंपिक मेडलिस्ट इंडियन रेसलर साक्षी मलिक, एवरेस्ट सिस्टर्स ताशी और नुंगशी, सिंगर अनुष्का मनचंदा समेत तमाम फीमेल सेलेब्रिटीज ने अपने हाथ और पेट के बल एक मिनट तक लेटकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। इन सेलेब्रिटीज के साथ मैदान में लेटी थी 1600 से ज्यादा लड़कियां। इन सभी ने मिलकर प्लैंक पोजीशन में अधिक समय लेटने के मैक्सिमम गर्ल्स के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

साल 2016 में इंडियंस ने बना डाले ये बेतुके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स
बिस्किट्स और कैंडी से बनाया दुनिया का सबसे बड़ा केक
केक खाने के शौकीनों के लिए ये शानदार नजारा था, जब बैंगलुरु की एक बेकरी कंपनी ने 1,078 किलो वजनी डर्ट केक बनाकर बिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। इस डर्ट केक में 550 किलो क्रश्ड कुकीज बिस्किट, 220 किलो क्रीम चीज, और 190 किलो क्रीम फोम के साथ साथ ढेर सारा दूध, शक्कर मेवे वैगरह यूज किए गए थे। वैसे इतना बड़ा केक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वालों को जो खुशी हुई थी। बाद में उसे खाने वालों को उससे भी ज्यादा खुशी हुई होगी।

यह भी पढ़ें- ओ तेरी! यहां कब्रों के बीच रहते हैं लोग

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk