PATNA : पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम प्लेन में आई खराबी से इंडिगो एयरलाइंस का विमान (फ्लाइट संख्या 6म्E फ्ब्ख्) लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रहा। प्लेन के एक पैसेंजर के मुताबिक, इंडिगो की पटना से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को शाम म्.फ्भ् बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरना था। लेकिन उड़ान भरने से पहले प्लेन के वेदर रडार में खराबी आ गई। इसके बाद इसे पार्किग में वापस लाया गया। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद जब विमान दूसरी बार रनवे पर करीब 8.क्भ् बजे पहुंचा तो फिर मौसम खराब होने की जानकारी देकर इसे फिर पार्किग वे में वापस ले जाया गया। आखिरकार रात करीब साढ़े नौ बजे यात्रियों को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी देते हुए दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया।