माकासर (एएफपी)। इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है, बचावकर्मी अभी भी लापता पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। आपदा अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार की शाम हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद हजारों लोगों को उनके घरों से निकालकर सरकारी आश्रयों में शिफ्ट किया गया। प्रांतीय राजधानी माकासर के कुछ हिस्सों पर भी बाढ़ का असर पड़ा है। स्थानीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख कहा, 'आज सुबह तक, 26 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है और 24 अन्य लापता हैं।' बता दें कि बुधवार को मरने वालों की संख्या सिर्फ आठ थी।

46 लोगों का चल रहा इलाज
3,000 से अधिक लोगों को बाढ़ और भूस्खलन के बाद बचाया गया है और कम से कम 46 लोगों का इलाज स्थानीय अस्पतालों और क्लीनिकों में चल रहा है। सैमसिबार ने बताया कि बचावकर्मी अभी भी लापता पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं और उन लोगों का घर खाली करा रहे हैं, जिनके यहां बाढ़ आ गई थी। बता दें कि इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ आम है, अक्टूबर और अप्रैल के बीच मॉनसून के समय में यहां जमकर बारिश होती है, जिसके बाद भूस्खलन की संभावनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं। अक्टूबर में, सुमात्रा द्वीप के कई जिलों में भारी बाढ़ और भूस्खलन ने कम से कम 22 लोगों की जान ले ली थी।

इंडोनेशिया में एक बार फिर बाढ़ और भूस्खलन का कहर, छह की मौत और सैकड़ों लोग बेघर

इंडोनेशिया में सुनामी से अब तक 281 लोगों की मौत और करीब 1000 घायल, फिर से चेतावनी जारी

International News inextlive from World News Desk