करियर : सबके लिए दूसरी प्रायोरिटी
कानपुर। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे में सामने आया है कि करियर युवाओं की दूसरी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। करीब 21 परसेंट युवाओं ने इसे अपनी प्रायोरिटी माना। जहां 21 परसेंट पुरुषों ने इसे अपनी प्रायोरिटी माना, वहीं करीब 20 परसेंट महिलाओं ने ऐसा ही कहा। इस तरह करियर को लेकर महिलाओं और पुरुषों की राय करीब-करीब समान है। करियर को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर स्टूडेंट और 18 से 25 साल के युवा दिखे। जहां 18 से 25 साल के 27 परसेंट लोगों ने इसे पहली प्रायोरिटी बताया वहीं 29 परसेंट स्टूडेंट ने ऐसा कहा।

y-turn survey : करियर,रिलेशनशिप,वेल्‍थ और सोसाइटी में से सिर्फ इसके पीछे भाग रहे यंगस्‍टर्स!

रिलेशनशिप : महिलाओं के लिए करती है ज्यादा मैटर
आज यूथ रिलेशनशिप को लेकर भी गंभीर रहता है। लड़के हो या लड़कियां इसे अपने तीसरी बड़ी प्राथमिकता मानते हैं। जहां 18 परसेंट महिलाओं और लड़कियों ने इसे अपनी पहली प्रायोरिटी बताया, वहीं ऐसा मानने वाले पुरुषों की संख्या करीब 16 परसेंट रही। सर्वे में खास बात यह भी रही है कि उम्र बढऩे के साथ ही युवाओं में रिलेशनशिप को लेकर गंभीरता भी बढ़ी। जहां 18 से 25 साल के 13 परसेंट युवाओं ने इसे अपनी प्रायोरिटी माना, वहीं 26 से 35 साल के 17 परसेंट और 35 से अधिक वालों में 25 परसेंट ने इसे अपनी प्रायोरिटी माना।

y-turn survey : करियर,रिलेशनशिप,वेल्‍थ और सोसाइटी में से सिर्फ इसके पीछे भाग रहे यंगस्‍टर्स!

पॉलिटिक्स : बढ़ रहा है युवाओं का रुझान
युवाओं में धीरे-धीरे पॉलिटिक्स को लेकर भी थोड़ा बहुत क्रेज आया है। तभी तो उसे चौथी प्रायोरिटी के रूप में चुना है। हालांकि 12 परसेंट के लिए यह पहली प्रायोरिटी भी रहा। यहां भी महिलाओं और पुरुषों के लिए करीब-करीब बराबर ही रहा। 11 परसेंट महिलाओं ने इसेप्रायोरिटी दी तो वहीं 12 परसेंट पुरुषों ने इसे अपनी प्रायोरिटी में रखा। खास बात यह है कि सर्वे में शामिल सबसे युवा लोगों की नजर में पॉलिटिक्स एक प्रायोरिटी के रूप में आया। 18 से 25 साल के 18 परसेंट युवाओं ने इसे अपनी प्रायोरिटी माना।

वेल्थ : पैसे के पीछे नहीं भागते यूथ
आज जब बातें होती हैं कि दुनिया पैसे के पीछे भागती है, वहीं युवाओं की सोच उससे बहुत अलग निकली। चौंकाने वाली बात यह है कि दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के द्वारा कराए गए सर्वे में शामिल युवाओं के लिए यह पांचवी प्रायोरिटी रही। इसे मात्र 9 परसेंट युवाओं ने अपनी पहली प्रायोरिटी माना। खास बात यह है कि इसमें महिलाओं और पुरुषों की सोच बिलकुल समान रही। 9 परसेंट महिलाओं और इतने ही पुरुषों ने इसे अपनी प्रायोरिटी माना। अगर एज ग्रुप की बात करें तो भी पैसा ज्यादातर युवाओं के लिए पहली प्रायोरिटी नहीं रहा।

y-turn survey : करियर,रिलेशनशिप,वेल्‍थ और सोसाइटी में से सिर्फ इसके पीछे भाग रहे यंगस्‍टर्स!

सोसाइटी : समाज को लेकर उदासीन दिखे युवा
कहते हैं इंसान को सोशल होना चाहिए. समाज को एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है, लेकिन सर्वे में चौंकाने वाला यह तथ्य भी सामने आया है कि युवाओं के लिए समाज सबसे आखिरी में आता है। मात्र 4 परसेंट युवाओं ने ही समाज के प्रति अपन प्रायोरिटी जाहिर की। इसका मतलब साफ है कि सोशल मीडिया में एंगेज रहने वाली आज की यंग जेनरेशन खुद को सोशल वर्क या सोसाइटी के डेवलेपमेंट में इन्वॉल्व नहीं करती है। महिलाएं यहां पुरुषों से पीछे दिखाई दीं जहां 4 परसेंट पुरुषों ने सोसाइटी को प्रायोरिटी माना, वहीं महिलाओं की संख्या इस मामले में 3 परसेंट ही रही।

नोट : यह सर्वे चार प्रदेशों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड) के 11 शहरों (कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, देहरादून, रांची और पटना) में 1100 युवाओं पर किया गया है। सर्वे में 18 से 35 एज ग्रुप के लोगों को शामिल किया गया है।

Wealth नहीं बल्कि Health है आज के युवाओं की पहली प्रायोरिटी

National News inextlive from India News Desk