international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

एरियाना हफिंग्टन: फेमस समाचार पत्र हफिंग्टन पोस्ट की सह संस्थापक एरियाना हफिंग्टन शानदार लेखिका भी हैं जो 14 किताबें लिख चुकी हैं। एरियाना के दो बच्चे हैं और वो उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताती रही हैं। पुलित्जर पुरस्कार विजेता इस महिला का काम के बेहतर परिणाम के लिए आसान सा मंत्र है कि पर्याप्त नींद लें।

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

आंग सान सू की: 1991 में नोबल शांति पुरस्कार जीत चुकी आंग सान सू की म्यामांर में नेता विपक्ष हैं। वे विश्व की सबसे जानी पहचानी राजनीतिक बंदी रही हैं। उनके कठिनाइयों से भरे राजनीतिक जीवन की सबसे ज्यादा कीमत उनके दो बेटों अलेक्जेंडर और किम ने चुकाई। दोनों को लंबे समय तक मां से दूर ब्रिटेन में रहना पड़ा जब सू की देश में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रही थीं।  

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

एंजेलिना जोली: ऑस्कर पुरुस्कार विजेता एंजेलिना जोली छह बच्चों की मां हैं तीन को उन्होंने गोद लिया है, और तीन की वे बॉयलॉजिकल मदर हैं जिनमें से दो जुड़वां हैं। जोली को उनके परोपकार के कामों के लिए 1914 में Honorary Dame Commander of the Order of St Michael and St George से सममानित किया जा चुका है।
25 साल की हैं और अकेली हैं! आप जॉब के लिए बहुत रिस्की हैं! क्या आपने भी सुने हैं ऐसे कमेंट?

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

क्रिस्टीना फर्नान्डेज़ डे कर्चनर: इसाबेल मार्टिनेज डी पेरॉन के बाद अर्जेंटीना की राष्ट्रपति बनने वाली क्रिस्टीना फर्नान्डेज़ डे कर्चनर दूसरी महिला हैं। उनके दो बच्चे हैं बेटा मैक्सिमो कर्चनर और बेटी फ्लोरेंसिआ कर्चनर। क्रिस्टीना के राष्ट्रपति बनने के बाद अर्जेंटीना की तेजी से धवस्त इकॉनामी में काफी सुधार आया है। 2010 में उन्होंने अर्जेंटीना में सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता प्रदान की।

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

हिलैरी क्लिंटन: यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की पूर्व यूनियन सेक्रेट्री ऑफ स्टेट और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलैरी क्लिंटन येल यूनिवर्सिटी से जूरिस डॉक्टर डिग्री धारक हैं। अटॉर्नी रहते हुए उन्होंने अपनी बेटी चेल्सिया का भी पालन पोषण किया है। हिलैरी अफगानिस्तान और इराक में अमेरिकी सैन्य कार्यवाही की प्रबल सर्मथक हैं। 

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

इंदरा नूई: पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई अक्सर कहती हैं कि महिलाओं को अक्सर वो सब नहीं मिलता जिसकी वे हकदार हैं। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी फूड और ब्रेवरेज कंपनी की प्रमुख नूई दो बेटियों की मां हैं। उन्होंने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनका सशक्त सर्पोट सिस्टम उन्हें पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में कामयाबी हासिल करने में सहयोग करता है।
3 बच्चों की परवरिश के लिए पुरुषों वाला काम करती है ये मुस्लिम महिला, बनी मिसाल

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

मेलिंडा गेट्स: तीन बच्चों की मां मेलिंडा गेट्स बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह संस्थापक हैं। उनके परोपकार के कार्यों से पूरी दुनिया वाकिफ है। ड्यूक युनिवर्सिटी ने उन्हें हृयूमन लेटर्स की मानद डौक्टरेट उपाधि भी प्रदान की है। मेलिंडा और उनके पति बिल गेट्स को 2015 में भारत की ओर से तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्य भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

मिशेल ओबामा: अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा एक लेखिका और वकील भी हैं। उन्हें अमेरिका में स्वस्थ जीवन, गरीबी उन्मूलन और उच्च शिक्षा की वकालत करने के लिए जाना जाता है। मिशेल जो दो बेटियां मालिया और साशा की मां हैं खुद को कुछ भी मानने के पहले एक मां के तौर पर पहचाना जाना पसंद करती हैं।   

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

 

शकीरा: दो बार ग्रेमी पुरुस्कार जीत चुकी कोलंबियन मूल की गायिका शकीरा सबसे मंहगी सिंगिंग आर्टिस्ट में से एक हैं। उनका संगीत विशेष रूप से उनकी लैटीनो और अरेबिक विरासत को समर्पित है। बार्सिलोना के फेमस फुटबॉलर गेर्राड पीके से उनके दो बेटे हैं।
दुनिया की ताकतवर महिलाएं जिनके जिक्र के बिना अधूरी है मॉडर्न हिस्ट्री

international women's day: दुनिया की 10 पावरफुल वर्किंग मदर

शेख हसीना: भारत के पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक मजबूत राजनीतिज्ञ के तौर पर जाना जाता है। उनका बेटा संजीब वाजेद जोय यूके में रहता है और बेटी साइमा वाजेद हुसैन कनाडा में सैटल है। साइमा ऑटिज्म के लिए काम करती है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk