एक मैच में सबसे ज्यादा कैच

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम एक पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन कोलकता नाइट राइडर्स के साथ मैच खेल रहे थे। इस दौरान सचिन ने एक ही पारी में रिद्धिमान साहा, अजित अगरकर, सलमान बट और शोएब अख्तर के कैच पकड़े थे। हालांकि उसके बाद कई और खिलाड़ियों ने चार-चार कैच पकड़े हैं मगर उसके आगे कोई नहीं निकल पाया।

ipl के वो 5 रिकॉर्ड जो शायद कभी न टूटें,एक तो सचिन ने बनाया था

बेहतर गेंदबाजी

आईपीएल में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम है। तनवीर ने यह रिकॉर्ड साल 2008 में बनाया था। राजस्थान रॉयल्स के सोहेल तनवीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के अगेंस्ट यह कारनामा किया था। इस दौरान उन्होंने 4 ओवरों में 14 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। यह आईपीएल इतिहास का बेस्ट बॉलिंग फिगर है।

ipl के वो 5 रिकॉर्ड जो शायद कभी न टूटें,एक तो सचिन ने बनाया था

एक मैच में सबसे कम रन

आईपीएल 2008 में कोलकता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमों ने मिलकर 135 रन बनाए थे। आईपीएल के पिछले 10 सालों के इतिहास में दोनों टीमों द्वारा बनाया गया यह सबसे कम स्कोर है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी। इस दौरान कोलकता महज 67 रनों पर आल-आउट हुई। वहीं 68 रनों का आसान लक्ष्य मुंबई ने 5.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल किया था।

ipl के वो 5 रिकॉर्ड जो शायद कभी न टूटें,एक तो सचिन ने बनाया था

सबसे बड़ी पारी

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम आईपीएल के एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने साल 2013 में आरसीबी की तरफ से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुणे वारियर्स के खिलाफ आतिशी पारी खेली थी। तब गेल ने 66 गेंदों पर 175 रन बना डाले थे। आईपीएल इतिहास में कोई भी बल्लेबाज ऐसी पारी नहीं खेल पाया और इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत मुश्किल है।

ipl के वो 5 रिकॉर्ड जो शायद कभी न टूटें,एक तो सचिन ने बनाया था

सबसे लंबा छक्का

आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एल्बी मोर्कल के नाम है। मोर्कल ने यह कारनामा आईपीएल के पहले ही सीजन में किया था। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए मोर्कल ने प्रज्ञान ओझा की गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था। यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

ipl के वो 5 रिकॉर्ड जो शायद कभी न टूटें,एक तो सचिन ने बनाया था

Cricket News inextlive from Cricket News Desk