प्रियंका ने विश्व स्तर पर बनाई पहचान

बॉलीवुड की दीवारों को लांघकर प्रियंका चोपड़ा पश्चिम में जो पहचान बना रही है वह काम काफी समय से हिंदी सिनेमा के धुरंधर भी नहीं कर पाए हैं। प्रियंका एक के बाद एक अमेरिकी अवॉर्ड जीत रही हैं। ऑस्कर के विजेता की घोषणा कर रही हैं। अब प्रियंका के करियर में एक अहम बात और जुड़ गई है। उन्होंने अमेरिकी पत्रिका टाइम के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। सूची में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन को 13वां स्थान मिला है।

टाइम के 6 कवर पेजों में एक पर प्रियंका का कब्जा

टाइम ने इस मौके पर छह कवर पेज डिज़ाइन किए हैं। जिसमें से एक कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा ने कब्ज़ा जमाया है। बाकी पांच पर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डी कैप्रियो, अमेरिकी संगीतकार निकी मिनाज, फेसबुक के फाउंडर मार्क ज़ुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान, अमेरिकी संगीतकार और गीतकार लिन मैनुअल मिरांडा और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड की तस्वीरें हैं। टाइम ने टॉप लीडर्स में दुनिया भर के 30 नेताओं को शामिल किया गया है।

टाइम की सूची में कोई भारतीय नेता नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम गोविंद राजन को टाइम की लिस्ट में इंट्री मिल गई है। रघुराम राजन को दुनिया के टॉप लीडर्स में शामिल किया गया है। टाइम ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। वहीं इस लिस्ट में कोई भी भारतीय राजनेता नहीं है। पिछले साल इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस लिस्ट में जगह मिली थी।

बराक ओबाम को पछाड़12वें नंबर पर रघुराम राजन

उत्तर कोरिया के किम जोंग उन इसमें नंबर वन पर हैं। इस सूची में बराक ओबामा और ‌हिलेरी क्लिंटन से ऊपर रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन को स्थान मिला है। अगर भारतीयों की बात करें तो इस सूची में सानिया मिर्जा, सचिन बसंल, बिन्नी बंसल, सुनीता नारायण और सुंदर पिचई का नाम भी शामिल है। भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी और राज पंजाबी, पर्यायवरणविद सुनीता नारायण को पॉयनिसर्य की लिस्ट में छठे नंबर पर जगह मिली है। इस वर्ग में कुल 23 लोगों को जगह मिली है। आइकन वर्ग में सानिया मिर्जा को 12 नंबर पर जगह मिली है।

Business News inextlive from Business News Desk