सिगरेट के बदले गुलाम लड़कियां

इस्लामिक स्टेट के ताजा वीडियो में सामने आया है कि आईएस आतंकी अब गुलाम लड़कियों को छोटी-छोटी चीजों के लिए भी बेच रहे हैं। इन चीजों में सिगरेट जैसी मामूली चीज शामिल है। वीडियो में साफ दिखता है कि सिगरेट के एक पैकेट के बदले एक लड़की दी जा रही है। लड़कियों के बेचे जाने की प्रक्रिया यहीं आकर खत्म नहीं होती है बल्कि छोटे दुकानदार आतंकियों से लड़कियां खरीदकर उन्हें बड़े दुकानदारों को लड़कियों को बेच देते हैं। इसके बाद ह्यूमन ट्रैफिकिंग की यह प्रक्रिया सतत चलती रहती है। गुलाम लड़कियों को कपड़ों जैसी मामूली चीजों के लिए भी लड़कियों को बेचा जा रहा है।

रंग-रूप के आधार पर तय होती है कीमत

आईएस के पिछले वीडियोज में सामने आ चुका है कि गुलाम लड़कियों की कीमत किस प्रकार तय की जाती है। पिछले वीडियोज में यजीदी लड़कियों की नीलामी प्रक्रिया को दिखाया गया था। ताजा वीडियोज में बताया गया है कि लड़कियों की कद-काठी, रूप रंग, और चेहरे मोहरे को देखकर उनकी कीमत तय की जाती है। इसके साथ ही लड़कियों की बोली लगाने के लिए को भी दिखाया जा चुका है।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk