हजारों सीटें खाली
नौंवी मेरिट की बात की जाए तो बीए में नौ जिलों में 1188 एडमिशन हो पाएैं। जबकि अभी भी करीब 46 हजार सीटें खाली हैं। बीबीए में 285 एडमिशन हुए और 17 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं। बीकॉम में भी 550 एडमिशन हुए हैं और 16 हजार सीटें खाली पड़ी हैं।
बहुत हैं दावेदार
इन हालात के बाद भी हजारों दावेदार अभी ऐसे भी हैं जो एडमिशन के इंतजार में हैं लेकिन उनके पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं है। कॉलेजों का दावा है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ओपन किए गए तो हजारों नए रजिस्ट्रेशन होंगे।
मेरठ के हालात
जिले के कॉलेजों की बात की जाए तो मे मेरठ कॉलेज में अभी भी 751 सीटें खाली हैं। जबकि आरजी में 364, एनएएस में 774, डीएन में 233, कनोहर लाल में 38 और एसएमपीजी कॉलेज में 89 सीटें अभी भी खाली हैं। इन कॉलेजों में ये हालात तब हैं जब यूनिवर्सिटी का सारा जोर सरकारी कॉलेजों की सीटें भरने पर है और रजिस्ट्रेशन हजारों की तादात में हुए हैं।
सिटी के कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन और वेकेंट सीट
कॉलेज - अप्लाई - रजिस्ट्रेशन - सीट - वेकेंट
मेरठ कॉलेज - 29759 - 29276 - 2640 - 751
एनएएस कॉलेज - 21320 - 21101 - 1320 - 774
डीएन कॉलेज - 11098 - 11004 - 1020 - 233
आरजी कॉलेज - 9069 - 9009 - 1278 - 364
कनोहर लाल कॉलेज - 2028 - 2017 - 466 - 38
एसएमपीजी कॉलेज - 1476 - 1469 - 453 - 89
नौवीं मेरिट से हुए एडमिशन
कोर्स - टोटल एडमिशन - टोटल वेकेंट
बीए - 1188 - 46770
बीबीए - 285 - 17535
बीसीए - 318 - 18132
बीकॉम - 550 - 16087
बीजेएमसी - 0 - 540
बीएमएलटी - 0 - 120
बीएससी सीएस - 10 - 470
बीएससी - 427 - 12923
बीएससी बायोटेक - 19 - 2618
National News inextlive from India News Desk