JAMSHEDPUR: लौगनगरी में अब मौसम पारा अब गर्म हो जाएगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर को लोगों को गर्मी और परेशान करेगी. अगले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है. विभाग के अनुसार एक मई तक शहर में बारिश होने की संभावना कम है. आने वाले सप्ताह में शहर का अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.

अब चढ़ेगा पारा

चूंकि अब तक बीच-बीच में बारिश हो रही थी. इससे रह-रहकर राहत मिल जा रही थी, लेकिन अब पारा चढ़ेगा और गर्मी प्रचंड रूप अख्तियार करेगा. इसकी शुरुआत हो गई है. पिछले सात दिनों के अंदर शहर के अधिकतम तापमान में 4.6 की बढ़त दर्ज की गई है. शहर का न्यूनतम तापमान भी 6.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है. गुरुवार को भी शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. गुरुवार को तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ. गर्मी बढ़ने के कारण दोपहर के वक्त सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. बुधवार की तुलना में शहर का अधिकतम तापमान 1.3 और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी.

एक हफ्ते में ऐसा रहा पारा

तारीख - मैक्सि. - मिनि.

19 - 33.2 - 18.9

20 - 35.4 - 20.2

21 - 35.4 - 21.5

22 - 35.6 - 20.2

23 - 36.2 - 24.3

24 - 36.5 - 22.6

25 - 37.8 - 25.3

ऐसा होगा शहर का तापमान

तारीख - मैक्सि. - मिनि.

तिथि - अधि. - न्यून.

26 - 39.0 - 25.0

27 - 39.0 - 26.0

28 - 40.0 - 26.0

29 - 40.0 - 26.0

30 - 41.0 - 27.0

01 - 41.0 - 27.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)