टोकियो (रॉयटर्स)। जापान में भारी बारिश के बाद अब भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब है। बीते दो हफ्तों में भीषण गर्मी से 80 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। राजधानी टोकियो के मध्य इलाके में पहली बार पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। गर्मी के कहर को देखते हुए देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने इसे प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। लोगों को घरों में ही रहने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

राहत के लिए पानी का छिड़काव
बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से देश में पिछले एक हफ्ते में 65 लोगों की जान चली गई और 22 हजार 647 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जापान के कुमागाया शहर में सोमवार को तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देश में यह अब तक का सर्वोच्च तापमान है। हालांकि मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त की शुरुआत तक तापमान 35 डिग्री के आसपास ही रहेगा। बता दें कि गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिले, इसके लिए देश में लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

35 डिग्री सेल्सियस मतलब अत्यधिक तापमान
बता दें कि जापान में आमतौर पर गर्मियों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहता है, 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान को 'अत्यधिक गर्मी' माना जाता है। टोकियो के अधिकतर इलाकों में सोमवार को गर्मी का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इतनी गर्मी के कारण शहर के सबसे बड़े पर्यटन समारोह 'परेड फॉर द जियोन मत्सुरी' को भी रद करना पड़ा।

जापान में बाढ़ के बाद भीषण गर्मी का कहर, अब तक 14 लोगों की मौत

जापान में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 199 की मौत

International News inextlive from World News Desk