रोक दिया गया यातायात

भूकंप की वजह से तोक्यो के सबवे में यातायात और ट्रेनों की आवाजाही रूक गई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सेवाओं को बहाल कर दिया गया। सरकार ने बताया कि भूकंप से इलाके के परमाणु संयंत्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उस जगह भी कोई असर नहीं पड़ा जहां क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र है।

परमाणु संयत्र सुरक्षित

भूकंप के झटकों के बाद जापान मीटियोरोलॉजिकल एजेंसी ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के चलते अलमारी में रखा हुआ सामान गिरने लगा था। लेकिन यह चंद पलों तक ही रहा है। वर्ष 2011 में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था और फिर सुनामी उठी थी जिससे फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र को नुकसान पहुंचा था।

International News inextlive from World News Desk