RANCHI: पिछले वर्ष खेलो इंडिया स्कूल खेल की सफलता को देखते हुए खेल मंत्रालय ने इस वर्ष भी खेलो इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन पुणे में किया है। इस टूर्नामेंट में झारखंड से 142 खिलाडि़यों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया है। इन खिलाडि़यों को आठ वषरें तक लगातार राज्य सरकार ने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर पांच लाख प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

इस बार 16 खेल

केंद्र सरकार के केंद्रीय खेल मंत्रालय की एक योजना के तहत पिछले दो वषरें से खेलो इंडिया युवा खेल का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष प्रतिस्पर्धा में जहां 14 खेलों को शामिल किया गया था। वहीं इस वर्ष 16 खेल शामिल हैं। पिछले वर्ष दिल्ली में यह प्रतिस्पर्धा आयोजित हुई थी। इस वर्ष पुणे में तमाम खेलों का आयोजन किया जा रहा है ।

निखरेगी खिलाडि़यों की प्रतिभा

बता दें कि इस प्रतिस्पर्धा में झारखंड से 142 खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया है। जिसमें बॉक्सिंग, जुडो, हॉकी, रेसलिंग और फुटबॉल जैसे गेम्स शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा इन खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच लाख रुपए सालाना, आठ वषरें तक देने की घोषणा की गई है। ताकि खिलाड़ी अपना खेल सुधार सकें और इस राशि से वह किट के अलावा खेल का प्रशिक्षण भी ले सकें।

स्कूल गेम्स से ही एंट्री

खेलो इंडिया में उन्हीं बच्चों का चयन होता है, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्कूल गेम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। एसजीएफआई इन खिलाडि़यों का चयन करता है और एसजीएफआई के माध्यम से खिलाडि़यों का सीधा चयन इस प्रतिस्पर्धा में किया जाता है। इस वर्ष झारखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखा रहे हैं।