इस फिल्म स्टार की बेटी हैं

कानपुर। तैमूर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फेमस स्टार किड हैं जो अक्सर अपनी क्यूटनेस की वजह से गॉसिप में रहते हैं। इस बार तैमूर किसी और वजह से लाइम लाइट में हैं। दरअसल मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ लंदन टूर पर गए तैमूर को एक पार्टनर मिल गई है। लंदन के जू में घूमते हुए तैमूर को एक प्लेइंग पार्टनर मिल गई जिसके साथ उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तैमूर जू गार्डन की बेंच पर बच्ची के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। ये बच्ची एक्टर रणविजय सिंह की बेटी है। इस क्यूट बच्ची का नाम कायनात है। यहां देखें दोनों की क्यूट तस्वीर।

तैमूर ने इस बेबी गर्ल संग की प्ले डेटिंग,जानें किस फिल्म स्टार की बेटी है ये

कायनात तैमूर पर पड़ी भारी

तैमूर की क्यूटनेस पर तो हर कोई फिदा है पर रणविजय की बेटी कायनात भी कुछ कम नहीं लग रहीं। तैमूर वाइट डंगरी में जितने प्यारे लग रहे हैं, कायनात पिंक ड्रेस में उतनी ही मासूम नजर आ रही है। इस तस्वीर में तैमूर से ज्यादा लोगों की अटेंशन कायनात पर है। कायनात के पिता यानि की रणविजय सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। रणविजय अभिनीत फिल्मों में 'मोड़', 'लंदन ड्रीम्स', 'एक्शन रीप्ले', 'टॉस', 'शराफत गई तेल लेने', 'इश्क गरारी', '3 एएम', 'धरती' और 'मुंबई कटिंग' शामिल हैं।

तैमूर ने इस बेबी गर्ल संग की प्ले डेटिंग,जानें किस फिल्म स्टार की बेटी है ये

तैमूर ने की ये क्यूट हरकत

प्लेइंग पार्टनर ढूंढने से पहले तैमूर मम्मी-पापा संग मासी करिश्मा कपूर के बर्थडे पर शामिल हुए थे। एक पार्क में करिश्मा ने फैमिली के साथ अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। पार्क की एक बेंच पर करिश्मा का केक रख कर उसपे कैंडल जलाई गई। इस दौरान पूरे परिवार की तस्वीर सामने आई। इसमें तैमूर केक को ऐसे घूर कर देख रहे थे जैसे वो इसे किसी से भी शेयर नहीं करना चाहते। केक को घूरते वक्त तैमूर पापा सैफ की गोद में नजर आए। इस दौरान वहां करीना, करिश्मा, और करिश्मा का बेटा-बेटी मौजूद थे।

तैमूर ने इस बेबी गर्ल संग की प्ले डेटिंग,जानें किस फिल्म स्टार की बेटी है ये

करिश्मा के बर्थडे केक को तैमूर इसलिए देख रहे घूर-घूर, देखें तस्वीरें

तैमूर का ये क्यूट डांस वीडियो देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk