कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ इस वर्ष 27 अक्टूबर, शनिवार को होगा। करवा चौथ का व्रत गृहस्थ-जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस व्रत को महिलाएं पारिवारिक सुख-समृद्धि एवं सामनजस्य के लिए करती हैं।

शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2018: चन्द्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र,जानें क्या है शुभ मुहूर्त

सुहागिन अखण्ड सौभाग्य-समृद्धि की कामना से दिनभर निर्जला व्रत करते हुए रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण करती हैं। इस वर्ष चन्द्र-उदय रात्रि (शाम) 7:38 पर होगा किन्तु भद्रा होने के कारण चंद्रमा को अर्घ्य देने का मुहूर्त रात्रि 8:58 के बाद है।

विवाहित स्त्रियां इस दिन 16 श्रृंगार कर शिव, शिवा, गणेश, मंगल ग्रह के अधिपति तथा देवताओं के सेनापति भगवान कार्तिकेय एवं चंद्रमा की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। पकवान से भरे 10 करवे गणेश जी के समक्ष रख कर प्रार्थना करने से परिवार में सुख-समृद्धि का विस्तार होता है।

चन्द्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र

करवा चौथ 2018: चन्द्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र,जानें क्या है शुभ मुहूर्त

एहि चन्द्र शीतलांशो तेजो राशे जगतपते।                       

अनुक्म्प्य्म माम देव गृहण अर्घ्यम सुधाकर:।।                 

प्रार्थना मंत्र—

दधि शंख तुषाराभम क्षिरोदार्ण्व संभवम।

नमामि शशिनम चंद्रम श्म्भोर्मुकुट भूषणम।।

— ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट

बॉलीवुड में करवाचौथ, ये हैं दस यादगार फिल्मी सीन