भारत तथा पाकिस्तान के रूप में बंटा
कानपुर। 18 जुलाई को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम यूनाइटेड किंगडम की पार्लियामेंट में पारित हुआ था। इसके बाद ब्रिटेन अधिपत्य वाला भारत 1947 में स्वतंत्र उपनिवेशों में भारत तथा पाकिस्तान के रूप में बट गया था। ब्रिटिश संसद की आधिकारिक वेबसाइट यूके पार्लियामेंट डाॅट यूके के मुताबिक इस अधिनियम को यूके के प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली और भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने मिलकर बनाया था।

स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया
इसको माउंटबेटन योजना के रूप में भी जाना पुकारा जाता है। इस अधिनियम को पारित करने से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मुस्लिम लीग और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों से सहमति ली गई थी। इसमें ब्रिटिश भारत के विभाजन के साथ ही सरकार को इसका पदभार सौंपने की योजना तैयार हुई थी। इसके बाद से भारत में 15 अगस्त को और पाकिस्तान में
14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया था।

भारत के सम्राट की पदवी त्यागना पड़ा
इस अधिनियम के पारित होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत का पहला प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया। मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल नियुक्त किए गए थे। वहीं पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री पद पर लियाकत अली खान की नियुक्ति की गई थी। ऐसे में इस तरह भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 पारित होने के बाद ब्रिटिश शासकों द्वारा भारत के सम्राट की पदवी को त्यागना पड़ा था।

जीएसटी ही नहीं, इन तीन बातों के लिए भी आधी रात को बैठ चुकी है संसद

पहली बार ऑस्ट्रेलिया की संसद में किया गया योग, भारत के बारे में वहां के पूर्व पीएम ने कही ये बात

 

 

National News inextlive from India News Desk