कानपुर। बीते दिन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने सात फेरे ले एक-दूसरे से शादी रचाई। ये ग्रैंड वेडिंग बांद्रा के जियो सेंटर के कर्ला काॅम्पलेक्स में हुई थी। इस बिग फैट वेडिंग में में पूरा अंबानी परिवार शाही अंदाज में नजर आया। इस बीच आकाश-श्लोका सभी से अलग इतने खूबसूरत लग रहे थे। श्लोका लाल जोड़े में तो आकाश क्रीम शेरवानी में बिल्कुल परफेक्ट कपल लग रहे थे।

तस्वीरें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहुंचा बाॅलीवुड,बच्चन परिवार की राॅयल एंट्री पर टिक गईं निगाहें

बच्चन परिवार दिखा राॅयल अंदाज में

वहीं इस ग्रैंड वेडिंग में आकाश-श्लोका को आशिर्वाद देने बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने परिवार के साथ शाही अंदाज में पहुंचे। अमिताभ व्हाइट कलर की शेरवानी में तो जया क्रीम कलर की साड़ी में साथ अच्छे लग रहे थे। वहीं अभिषेक बच्चन ने रेड प्रिंटेड शेरवानी पर व्हाइट पैंट पहना था। ऐश्वर्या भी ब्लू लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं उनकी बेटी आराध्या भी पिंक कलर का लहंगा पहने क्यूट लग रही थीं।

तस्वीरें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहुंचा बाॅलीवुड,बच्चन परिवार की राॅयल एंट्री पर टिक गईं निगाहें

आमिर-किरण भी पहुंचे बधाई करने

आमिर खान भी अपनी पत्नी किरण के साथ इस ग्रैंड वेडिंग में आकाश-श्लोका को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान आमिर ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पाजामा पहना था। वहीं किरण ने ब्लू और गोल्ड के काॅम्बिनेशन में सूट पहना था। कपल साथ में बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।

तस्वीरें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहुंचा बाॅलीवुड,बच्चन परिवार की राॅयल एंट्री पर टिक गईं निगाहें

शाहरुख खान पत्नी गौरी संग दिखे मैचिंग में

शाहरुख खान भी इस वेडिंग फंक्शन में गौरी खान के साथ मैचिंग में आते दिखे। शाहरुख और गौरी दोनों ने ग्रे शेड की मैचिंग में कपड़े पहने थे। शाहरुख ने ग्रे शेड में शेरवानी पहनी थी। वहीं गौरी भी ग्रे शेड की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

तस्वीरें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहुंचा बाॅलीवुड,बच्चन परिवार की राॅयल एंट्री पर टिक गईं निगाहें

रजनीकांत बेटी-दामाद के साथ पहुंचे

वहीं साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत हमेशा की तरह बिल्कुल सिंपल लुक में दिखे। रजनीकांत वहां अकेले नहीं बल्कि अपनी बेटी और दामाद के साथ गए थे। तीनों साउथ इंडियन लुक में अपने ट्रेडिशन को फाॅलो करते दिखे।

तस्वीरें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहुंचा बाॅलीवुड,बच्चन परिवार की राॅयल एंट्री पर टिक गईं निगाहें

प्रियंका चोपड़ा बिना पति निक के ही पहुंची

प्रियंका भी इस ग्रैंड वेडिंग में नीली साड़ी में काफी खूबसूरत लगीं। वहीं गौर करने वाली बात ये थी कि प्रियंका इस शादी में अकेले ही पहुंची थीं। मालूम हो हाल ही में एक्ट्रेस ने निक संग पहली बार एक वीडियो साॅन्ग में साथ काम किया है जिसका नाम है 'सकर वीडियो'।

तस्वीरें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहुंचा बाॅलीवुड,बच्चन परिवार की राॅयल एंट्री पर टिक गईं निगाहें

रणबीर कपूर ने दिल ही दे दिया

वहीं रणबीर कपूर जो अकसर अपनी चर्चित गलर्फ्रेंड आलिया भट्ट के साथ ही नजर आते हैं। इस बार अकेले ही इस वेडिंग फंक्शन में शामिल होते नजर आए। हालांकि इस दौरान रणबीर ने अपने हाथों से हार्ट शेप बना कर पोज दिया है।

तस्वीरें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में पहुंचा बाॅलीवुड,बच्चन परिवार की राॅयल एंट्री पर टिक गईं निगाहें

Box Office Collection: पहले दिन 'बदला' पर भारी पड़ी 'कैप्टन मार्वल', जानें कितनी की कमाई

इन बाॅलीवुड कपल की लव स्टोरी पता है क्या, कोई 12 तो कोई 14 साल की उम्र में कर बैठा प्यार फिर शादी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk