उंगलियां सीधी:
जिन लोगों की हाथों की उंगलियां बिल्कुल सीधी और पतली हो। इसके अलावा हृदय रेखा बृहस्पति से नीचे जाकर समाप्त नजर आए। इसका मतलब है कि ऐसे लोग के जीवन में धन-संपत्ति भरपूर होगी।

हाथ मुलायम दिखें:

जिन लोगों के हाथ चौड़ाई में बने होने के साथ काफी मुलायम होते है। ऐसे लोग काफी किस्मत के साथ-साथ  धन-संपत्ति से भी धनी होते हैं।  

भाग्य रेखा अधिक हों:
जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा अधिक हों। इसके अलावा उनके हाथ में शनि उत्तम हो और जीवन रेखा घुमावदार हो। ऐसे लोग भी धनवान होते हैं।

जीवन रेखा के बीच दूरी:
जिनकी भाग्य रेखा और जीवन रेखा के बीच दूरी हो। वहीं चंद्र से निकली कोई पतली रेखा भाग्य रेखा में मिले।  इसके अलावा चंद्र, भाग्य और मस्तिष्क रेखाएं दोषरहित हो त्रिकोणीय नजर आएं। ऐसे में लोगों को अचानक से धन प्राप्ति होती है।  

सभी ग्रह पूर्ण विकसित:
जिन लोगों के हाथों में भाग्य रेखाएं एक से अधिक होती हैं। इसके अलावा उनके सभी ग्रह पूर्ण विकसित होते हैं तो ऐसे लोग करोड़पति होते हैं।

भाग्यरेखा की कोई लाइन:

जिन लोगों के हाथों में भाग्यरेखा की कोई लाइन जीवन रेखा से निकलती है। इसके अलावा उनका हाथ काफी मुलायम और गुलाबी रंगत में हो तो ऐसे में लोगों के पास खूब धन होता है।  

चंद्र पर्वत पर रुके:
जिन लोगों के हाथ में बुध से निकलने वाली रेखा चंद्र के पर्वत से मिलती हुई नजर आए और जीवनरेखा भी चंद्र पर्वत पर जाकर रुकती दिखती हो। ऐसे लोगों को किस्मत अचानक से चमकती है।

मंगल रेखा आखिरी तक
जिनके हाथों में जीवन रेखा के साथ-साथ मंगल रेखा आखिरी तक दिखती है। ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति से धन-संपत्ति प्राप्त होती है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk