कानपुर। प्रिंयका चोपडा़ और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं इनकी इस ग्रैंड वेडिंग से पहले संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। निक जोनस ने तो अमेरिका से मुंबई के लिए उड़ान भी भर दी है। मालूम हो कि कपल अपनी संगीत सेरेमनी में जो डांस परफाॅर्मेंस देने वाला है उसे कोरियोग्राफर गणेश हेगणे कोरियोग्राफ करेंंगे। कहा जा रहा है कि निक अपनी संगीत सेरेमनी के फंग्शन में होने वाली पत्नी प्रियंका के लिए हिंदी साॅन्ग पर डांस करते नजर आएंगे।

दुल्हनिया प्रियंका की फिल्म के इस गाने पर थिरकेंगे निक,जानें इनकी संगीत सेरेमनी की सभी डिटेल

इन तीन हिंदी गानों पर करेंगे डांस

प्रियंका-निक अपनी संगीत सेरेमनी को जोधपुर में काफी धूमधाम से मनाने को बिल्कुल तैयार हैं। निक जोनस तो मुंबई पहुंचते ही अपनी डांस प्रैक्टिस में लग जाएंगे वहीं प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मालूम हो कि कपल की संगीत सेरेमनी 29 और 30 नवंबर को होगी। संगीत में निक प्रियंका के फेमस हिंदी साॅन्ग 'गल्ला गूडि़यां', 'देसी गर्ल' और 'पिंगा दपोरी' पर डांस करते दिखेंगे। वहीं प्रियंका भी 28 नवंबर को दिल्ली से सीधे मैरिज वेन्यू जोधपुर ही पहुंचेगीं और काफी कम समय में ही उन्हें संगीत की तैयारी करनी होगी। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर दिल्ली में हैं।

दुल्हनिया प्रियंका की फिल्म के इस गाने पर थिरकेंगे निक,जानें इनकी संगीत सेरेमनी की सभी डिटेल

दीप-वीर और प्रियंका-निक की शादी में ये बात काॅमन

इन दिनों दीप-वीर और प्रियंका-निक की शादी के अलावा बी टाउन में कोई और बात ही नहीं हो रही है। हाल ही में दीप-वीर इटली के लेक कोमो से शादी कर मुंबई लौटे हैं और अब रिशेप्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मालूम हो कि दीप-वीर ने अपनी शादी दो तरह के रीती-रिवाजों से की है, एक सिंधी और दूसरी साउथ इंडियन स्टाइल से। वहीं अब प्रियंका-निक भी दो तरह से शादी करने को लेकर चर्चा में हैं। पहले दोनों हिंदू रिती रिवाजों से शादी रचाएंगे और फिर क्रिशचन तरीके से वेडिंग करेंगे।

दुल्हनिया प्रियंका की फिल्म के इस गाने पर थिरकेंगे निक,जानें इनकी संगीत सेरेमनी की सभी डिटेल

तस्वीरें : दीप-वीर के बाद अब जस्टिन बीबर भी इनके संग बंधे शादी के बंधन में, इस तरह किया था प्रपोज

तस्वीरें : प्रियंका ने अपनी बैचलर पार्टी में किया खूब धमाल, खुश हो कर जेठानी को लिया पीठ पर टांग

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk