राजनाथ सिंह वर्तमान में देश के गृहमंत्री हैं

कानपुर। देश की राजनीति में राजनाथ सिंह का नाम आज बड़े राजनेताओं में शामिल है। राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इतना ही नहीं बीजेपी नेता राजनाथ सिंह वर्तमान भारत सरकार में गृहमंत्री हैं।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था इनका जन्म

भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट इंडिया डाॅट गर्वनमेंट डाॅट इन के मुताबिक राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था।उनके पिता का नाम श्री राम बदन सिंह और माता का नाम श्रीमती गुजराती देवी था।

67 साल के हुए राजनाथ,क्या उनके बारे में ये 7 बातें जानते हैं आप

आज राजनाथ सिंह दो बेटों व एक बेटी के पिता हैं  

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पढ़ाई में काफी तेज रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स सबजेक्ट में एमएससी किया है। इनकी पत्नी का नाम सावित्री सिंह है। नेता होने के साथ ही राजनाथ सिंह दो बेटों व एक बेटी के पिता हैं।

1977 में पहली बार उत्तर प्रदेश के विधायक हुए

राजनाथ सिंह को लेकर कहा जाता है कि यह बचपन से ही कुछ अलग करने की चाहत रखते थे। ऐसे में बढ़ती उम्र में यह राजनीति की दुनिया में सक्रिय होते चले। राजनाथ सिंह  1977 में पहली बार विधायक उत्तर प्रदेश के विधायक चुने गए थे।  

67 साल के हुए राजनाथ,क्या उनके बारे में ये 7 बातें जानते हैं आप

शिक्षा व्यवथा सुधारने के लिए कई  बड़े फैसले लिए

इसके बाद 1988 से 1993 तक  यूपी विधान परिषद के सदस्य और फिर 2001 से 2003 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने।इन्होंने 1991 से 1992 तक यूपी  में शिक्षा मंत्री के रूप में शिक्षा व्यवथा सुधारने के लिए कई  फैसले लिए थे।

2000 से 2002 तक यूपी सीएम रहे राजनाथ सिंह

यह वो दौर था जब राजनीति में राजनाथ सिंह तेजी से बढ़ते जा रहे थे। यह 1994 से 1999 तक राज्यसभा में चुने गए और 1999 से 2000 तक इनहोंने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2000 से 2002 तक यह यूपी सीएम रहे।  

दूसरी बार 16 वीं लोकसभा के लिए फिर चुने गए

राजनाथ सिंह  2003 से 2004 तक केंद्रीय कृषि मंत्री रहे हैं। 2003 से 2008 तक यह राज्य सभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए। वहीं 2009 को 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 2014 में यह दूसरी बार 16 वीं लोकसभा के लिए फिर चुने गए।

राजनाथ सिंह बोले, अब कश्मीर में भी स्थापित होगी शांति

राजनाथ सिंह बोले, राजीव गांधी की तरह हो रही पीएम मोदी की हत्या की साजिश, सरकार गंभीर

National News inextlive from India News Desk