भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम

कानपुर। सुरेश प्रभु भारतीय राजनीतिज्ञ में एक बड़ा नाम है। वर्तमान सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं नागर विमानन मंत्री के पद आसीन हैं। इनका जन्म 11 जुलाई 1953 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रभाकर और मां का नाम सुमती था।

80 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं सुरेश प्रभु,जानें 65वें जन्मदिन पर ये खास बातें

सुरेश प्रभु पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट

आधिकारिक वेबसाइट इंडिया डाॅट गर्वनमेंट डाॅट इन के मुताबिक सुरेश प्रभु पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इन्होंने बीकॉम (ऑनर्स), एलएलबी, एफ.सी.ए. बॉम्बे यूनिवर्सिटी मुंबई से किया है। दिल्ली स्थित  चार्टर्ड अकाउंटेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से भी पढ़ाई की है।

 

80 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं सुरेश प्रभु,जानें 65वें जन्मदिन पर ये खास बातें

80 से अधिक देशों की यात्रा की

सुरेश प्रभु ने अपने अब तक के राजनैतिक कार्यकाल में करीब 80 से अधिक देशों की यात्रा की है। इसमें एशिया, प्रशांत, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा यात्राएं पर्यावरण और वन मंत्री के पद पर रहते हुए की हैं।

80 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं सुरेश प्रभु,जानें 65वें जन्मदिन पर ये खास बातें

चार बार लोकसभा सदस्य चुने गए

सुरेश प्रभु 1995 में पहली बार महाराष्ट्र राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद 1996 में 11वीं लोक सभा के सदस्य हुए थे। इसके बाद 1998 में 12वीं लोकसभा, 1999 में 13वीं और 2004 में चौथी बार 14वीं लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं।

80 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं सुरेश प्रभु,जानें 65वें जन्मदिन पर ये खास बातें

अब तक कई मंत्रायल संभाल चुके

वर्तमान की नरेंद्र मोदी सरकार में यह रेलमंत्री भी रह चुके हैं। इसके पहले अटल विहारी के शासन में भी कई मंत्रालय संभाल चुके हैं। 1998 से 2004 के तक यह वन एवं पर्यावरण, ऊर्जा, भारी उद्योग, फर्टिलाइजर एवं केमिकल व लोक उपक्रम जैसे मंत्रालयों में मंत्री रह चुके हैं।मच्छर की शिकायत पर यात्री को प्लेन से उतारने का मामला: चला जांच का हंटर, तो इंडिगो ने दी सफाई

प्लेन में मच्छर की शिकायत पर यात्री को नीचे उतारने के मामले में सुरेश प्रभु ने दिए जांच के आदेश

National News inextlive from India News Desk